फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   digital review of sony tv series tara from satara

Series Review: सोनी का शो तारा फ्रॉम सातारा नहीं देखा तो टीवी नहीं देखा!

Fri, 20 Sep 2019 01:50 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 20 Sep 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
digital review of sony tv series tara from satara
Tara From Satara - फोटो : Sony TV

डिजिटल रिव्यू: तारा फ्रॉम सातारा (टीवी सीरीज)

विज्ञापन

कलाकार: रोशनी वालिया, शीजान मोहम्मद, अश्विनी कौल, उर्वशी परदेशी, अमिता खोपकर और उपेंद्र लिमये आदि।
सृजक: रंजीत ठाकुर और हेमंत रूपरेल
निर्माता:  फ्रेम्स प्रोडक्शन और आइडिया रैक
रेटिंग: ****


छोटे परदे का दायरा अब बड़ा हो चला है। पहले टीवी सीरीज टेलीविजन पर प्रसारित होती है, उसी रात या अगली सुबह तक नया एपीसोड ओटीटी पर आ जाता है। धीरे धीरे टेलीविजन के पारंपरिक दर्शकों में भी तय समय पर धारावाहिक देखने की बजाय अपनी सहूलियत के अनुसार इसे ओटीटी पर देखने की ललक बढ़ी है। सोनी टेलीविजन का शो तारा फ्रॉम सातारा भी टेलीविजन से निकलकर डिजिटल दुनिया तक चर्चा पाने वाला नया शो बन गया है।

तारा फ्रॉम सातारा ने गुरुवार को अपने प्रसारण का एक महीना पूरा किया। इस एक महीने ने इस शो ने वैसे ही लोकप्रियता हासिल कर ली है जैसी टीवीएफ की हाल के दिनों में बनाई सीरीज गुल्लक या उससे पहले ये मेरी फैमिली को मिली। पारिवारिक मूल्यों की स्थापना करती ये नई सीरीज उस संकल्प को भी दोहराती हैं कि डिजिटल दुनिया में मनोरंजन सिर्फ गंदी बात या सेक्रेड गेम्स से ही नहीं हो सकता। कंटेंट दमदार हो तो लोग वैसी सीरीज भी इन दिनों खूब देखते हैं, जिन पर दूरदर्शन टाइप सीरीज का टैग आसानी से तमाम समीक्षक चिपका देते हैं।

विज्ञापन

digital review of sony tv series tara from satara
Tara From Satara - फोटो : Sony TV

दूरदर्शन वाले दिनों यानी कि असल भारत की कहानी कहती सीरीज तारा फ्रॉम सातारा की कहानी स्थापित हो चुकी है। एक नृत्य शिक्षक की बेटी तारा अपने खिलंदड़ स्वभाव के चलते परेशानी का सबब बन चुकी है। बड़ी बहन अपने पिता की अर्जुन है औऱ तारा एकलव्य। दोनों की शख्सीयत का टकराव दरअसल नई सदी के युवाओं की सोच भी दर्शाता है। नई पीढ़ी भले माता पिता की सीखों को सुनने को तैयार न हो लेकिन वह जिम्मेदार है और अपने सपने पूरे करने के लिए सही रास्ता चुनना भी जानती है।

तारा फ्रॉम सातारा का सबसे मजबूत विभाग है इसके कलाकारों की अदाकारी। उपेंद्र लिमये जैसे अभिनेता को हिंदी टेलीविजन पर देखना ही सुख देता है। रोशनी वालिया की अपनी फैन फॉलोइंग रही है और इस बार उन्होंने ग्लैमर का मेकअप उतार जमीनी हकीकत की मिट्टी को मजबूती से थामा है। अमिता खोपेकर और उर्वशी परदेशी ने सीरियल की कहानी को मजबूत कंधे दिए हैं।

अदाकारी के अलावा सीरीज तारा फ्रॉम सातारा अपनी ताजगी और कहानी कहने के अनोखे अंदाज के लिए भी देखी जा सकती है। सुधार की गुंजाइश हर जगह होती है, वैसी ही यहां भी है। थोड़ा बैकग्राउंड म्यूजिक बेहतर हो सकता है और थोड़ा प्रकाश संयोजन में मेहनत की जरूरत है। महीने भर का हो चुका ये शो आपकी दिन भर की थकान दूर करने का बिल्कुल सही इंतजाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed