फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Blackout Movie Review by Pankaj Shukla Devang Bhavsar Vikrant Massey Mouni Roy Ruhani Sharma Anantvijay Joshi

Blackout Movie Review: 12वीं फेल की कमाई विक्रांत मैसी ने ब्लैकआउट में गंवाई, मौनी रॉय, छाया कदम भी काम न आईं

Fri, 07 Jun 2024 08:52 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 07 Jun 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Blackout Movie Review by Pankaj Shukla Devang Bhavsar Vikrant Massey Mouni Roy Ruhani Sharma Anantvijay Joshi
ब्लैकआउट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
ब्लैकआउट
कलाकार
विक्रांत मैसी , मौनी रॉय , सुनील ग्रोवर , जिशू सेनगुप्ता , रुहानी शर्मा , अनंत विजय जोशी , छाया कदम और प्रसाद ओक
लेखक
देवांग भावसार , अब्बास दलाल और हुसैन दलाल
निर्देशक
देवांग भावसार
निर्माता
ज्योति देशपांडे और नीरज कोठारी
रिलीज
7 जून 2023
ओटीटी
जियो सिनेमा
रेटिंग
1/5

कोई फिल्म शुरू हो और उसके किरदारों के बारे में बताने की जिम्मेदारी अनिल कपूर ले रहे हों तो फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ना लाजिमी है। और, फिर ऊपर से उनकी आवाज में रैप जैसा गाना भी हो तो फिर तो सोने पर सुहागा ही समझिए। लेकिन, बीते साल अप्रैल के महीने में सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का ये सिर्फ छलावा है। ये फिल्म न सिर्फ विक्रांत मैसी को फिल्म ‘12वीं फेल’ में मिली कामयाबी पर पानी फेरती है बल्कि फिल्म ‘डेढ़ बीघा जमीन’ के बाद जियो सिनेमा पर रिलीज हुई लगातार दूसरी ऐसी फिल्म है जिसे देखने के बाद कोफ्त इस बात की होती है कि आखिर इसका सब्सक्रिप्शन लिया ही क्यों?

विज्ञापन

Blackout Movie Review by Pankaj Shukla Devang Bhavsar Vikrant Massey Mouni Roy Ruhani Sharma Anantvijay Joshi
ब्लैकआउट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जासूसी उपन्यास सी कहानी का भ्रम

भेस बदलकर स्टिंग ऑपरेशन करने वाला एक नौजवान पत्रकार, पूरे शहर की बिजली गुल, जुलरी की दुकान में पड़ी बड़ी डकैती, फिर डकैतों की वाहन की दुर्घटना, पत्रकार के हाथ लगे तिजोरी से निकले हीरे जवाहरात, एक भ्रष्ट पुलिस अफसर और एक ऐसा शराबी जो ब्लैकमेलर भी है। सुनने में कहानी सुरेंद्र मोहन पाठक या वेद प्रकाश शर्मा के लोकप्रिय उपन्यास जैसी लगती है। लेकिन, इस कहानी में बहत्तर छेद हैं। कहानी का जूस इनसे होकर इतना रिसता है कि दो घंटे दो मिनट की फिल्म देखना किसी चुनौती से कम नहीं है। निर्देशक देवांग भावसार की जिस कहानी को जियो स्टूडियोज ने ये फिल्म बनाते समय सुना होगा, जाहिर है कि फिल्म बनने के बाद ये फिल्म वैसी निकली नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Blackout Movie Review by Pankaj Shukla Devang Bhavsar Vikrant Massey Mouni Roy Ruhani Sharma Anantvijay Joshi
ब्लैकआउट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

15 महीने से अटकी पड़ी फिल्म

विक्रांत मैसी की अदाकारी अक्सर सवालों के घेरे में रहती रही है। लेकिन, फिल्म ‘12वीं फेल’ में उन्होंने पहली बार बड़े परदे पर अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। उनका नाम लेकर भी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। इसे बनाने वाली कंपनी जियो स्टूडियोज की मजबूरी देखिए कि इसे साल भर से ज्यादा इंतजार के बाद अपने ही ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। फिल्म के शुरू में जो सेंसर सर्टिफिकेट आता है, उस पर इसके सेंसर से पास होने की तारीख 19 अप्रैल 2023 लिखी है। सोचिए, इतने दिन से ये फिल्म अपनी रिलीज का इंतजार आखिर क्यों ही करती रही होगी?

Kartik Aaryan: कार्तिक से मिलने की ख्वाहिश में मुंबई की महिला हुई 82 लाख रुपए ठगी का शिकार! जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन

Blackout Movie Review by Pankaj Shukla Devang Bhavsar Vikrant Massey Mouni Roy Ruhani Sharma Anantvijay Joshi
ब्लैकआउट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुनील ग्रोवर के आते ही ढप्पा

कारण जानने के लिए अगर आप ये फिल्म देखने बैठ गए तो जिंदगी के दो बेशकीमती घंटे बर्बाद होने पर खुद को कोसने के अलावा दूसरा कोई रास्ता आपके पास बचेगा नहीं। वैसे सुनील ग्रोवर फिल्म के शुरुआती आधे घंटे में ही इस बात की ताकीद कर देते हैं कि ये फिल्म अब इसके आगे देखना दर्शक के अपने विवेक पर निर्भर है लेकिन क्या करें, समीक्षक का दिल है कि मानता नहीं। सुनील ग्रोवर का किरदार इस फिल्म को पटरी से उतारने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। उनका रिरियाकर बोलना ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को भी खास मदद इस बार नहीं कर पाया और उनके पास अभिनय का कोई दूसरा रंग होगा, ये लगता तो नहीं है।

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का नया पोस्टर हुआ जारी, अश्वत्थामा के रूप में अस्त्र थामे नजर आए अमिताभ बच्चन

Blackout Movie Review by Pankaj Shukla Devang Bhavsar Vikrant Massey Mouni Roy Ruhani Sharma Anantvijay Joshi
ब्लैकआउट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देवांग और दलाल बंधुओं का गड़बड़झाला

फिल्म ‘ब्लैकआउट’ की पूरी कल्पना देवांग भावसार की है। वह निर्देशक कूकी गुलाटी के असिस्टेंट रह चुके हैं। विवेक ओबेराय की फिल्म ‘प्रिंस’ उनकी निर्देशन की पाठशाला रही है और इस बार उनके सहपाठी हैं, अब्बास दलाल और हुसैन दलाल। दोनों दलाल बंधु कितने मूडी लेखक हो सकते हैं, ये फिल्म ‘ब्लैकआउट’ देखकर समझा जा सकता है। वह लिखने बैठें तो ‘बंबई मेरी जान’ भी लिख सकते हैं और सिर्फ नाम के लिए लिखना हो तो उनका ‘ब्लैकआउट’ भी हो सकता है। फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी इसकी कहानी, पटकथा और संवाद ही हैं। दूसरे नंबर पर है इसका सुस्त सा निर्देशन। पता ही नहीं चलता कि फिल्म कहां से चली है और कहां को जा रही है।

Vishal Dadlani: कंगना को थप्पड़ जड़ने वाली CISF कर्मी के पक्ष में उतरे विशाल ददलानी, कर दी नौकरी की पेशकश

Blackout Movie Review by Pankaj Shukla Devang Bhavsar Vikrant Massey Mouni Roy Ruhani Sharma Anantvijay Joshi
ब्लैकआउट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऊंचे सितारों की फीकी निकली दुकान

कहने को फिल्म ‘ब्लैकआउट’ में सितारों की इतनी लंबी फौज है कि एक बार तो इसे मल्टीस्टारर फिल्म मानने का मन भी कर आता है। लेकिन जैसे सुनील ग्रोवर ने ठीक ठाक फिल्म को शुरू के आधे घंटे में पंक्चर किया है, वैसा काम इसमें आगे आने वाले सितारे भी लगातार करते रहते हैं। अनंत विजय जोशी और छाया कदम जैसे कलाकारों के होते हुए भी फिल्म को आखिर तक देखना किसी मैराथन को पूरा करने से कम नहीं है। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के बाद संगीतकार विशाल मिश्रा ने यहां एक बार फिर पूरी तरह निराश किया है। मनोहर वर्मा के रचे एक्शन सीन्स जरा सा भी उत्साह नहीं जगाते हैं और जॉन स्टुअर्ट इडुरी जैसे हुनरमंद के होने के बावजूद फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी के सुर से कहीं संगत नहीं बिठा पाता है। बहुत फालतू टाइम हो तभी ये फिल्म देखना शुरू करें, नहीं तो ये फिल्म आपका वीकएंड खराब करने में कसर कोई नहीं छोड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed