फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   To meet Kartik Aaryan Mumbai woman duped of over Rs 82 lakh in promise! fraudster arrested

Kartik Aaryan: कार्तिक से मिलने की ख्वाहिश में मुंबई की महिला हुई 82 लाख रुपये ठगी का शिकार! जालसाज गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2024 08:26 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 07 Jun 2024 08:26 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म चंदू चैंपियन और भूल भुलैया 3 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक के लाखों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं, तो वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो कार्तिक से मिलने की चाहत में किसी भी हद तक चले जाते हैं। कार्तिक की एक फैन की दीवानगी ने उसे लाखों रुपये का चुना लगा दिया।

विज्ञापन
To meet Kartik Aaryan Mumbai woman duped of over Rs 82 lakh in promise! fraudster arrested
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। 14 जून को कार्तिक की फिल्म 'चंदू चैंपियन' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर कार्तिक के फैंस के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्तिक से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनके फैंस हमेशा ही बेकरार रहते हैं। कई फैंस तो कार्तिक के इतने दीवाने हैं, जो उनसे मिलने के लिए किसी भी हदतक जाकर पैसा खर्च कर सकते हैं। कार्तिक की एक मुंबई की फैन हैं, जिन्होंने कार्तिक से मिलने की ख्वाहिश में कई लाखों रुपये खर्च कर दिए, लेकिन इतने रुपयों को देने के बाद भी कार्तिक की मुंबई वाली फैन को निराशा ही हाथ लगी क्योंकि जिसने कार्तिक से उन्हें मिलवाने का वादा किया था, वो तो एक जालसाज निकला।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंबोली पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो बॉलीवुड सितारों से मिलवाने के लालच में सितारों के फैंस से मोटी रकम वसूल करता था। वह जालसाज शख्स बॉलीवुड सितारों के साथ गहरे संबंध होने का दावा करके लोगों को अपने जाल में फंसाता था और उनसे मिलवाने के सपने दिखाकर उनसे मोटी रकम वसूल करता था। ऐसा ही कुछ हुआ कार्तिक की एक मुंबई की फैन के साथ भी। सूत्रों की मानें तो इस फैन ने उस जालसाज को कार्तिक से मिलवाने के लिए उससे 82 लाख रुपये से अधिक की ठगी की, जिसके बाद यह पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
ऑनलाइन सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में मुंबई की एक महिला (कार्तिक की फैन) को कार्तिक से मिलवाने के वादे में 82 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोरेगांव की रहने वाली एक महिला को 2022 में कृष्णा शर्मा नाम के एक जालसाज ने 82.75 लाख रुपये का चूना लगाया था। 29 वर्षीय अपराधी ने महिला से वादा किया था कि अगर वह उसकी कथित फिल्म 'लव इन लंदन' में पैसा लगाती है, तो वह उसे कार्तिक आर्यन से मिलवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का खुलासा
मीडिया रिपोट्स के अनुसार जालसाज शर्मा को गिरफ्तार करने वाली अंबोली पुलिस ने खुलासा किया कि उसके खिलाफ अंबोली, वकोला, मुंबई हवाई अड्डे, दिल्ली के कॉनॉट प्लेस और चेन्नई के ई 3 तेनाम्पेट के पुलिस थानों में इसी तरह की कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंबोली पुलिस अधिकारी ने बताया कि अप्रैल 2022 से जुलाई 2023 के बीच जालसाज ने किश्तों में 82.75 लाख रुपये वसूले और कहा कि प्रोडक्शन के लिए इसकी जरूरत है। महिला ने शिकायत में कहा, "उसने अभिनेता (कार्तिक आर्यन) से मुलाकात कराने की बात कही थी और पैसे हड़प लिए और जब मैंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो वह गायब हो गया।" उसकी शिकायत के बाद, जांच के लिए पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई, जहां उन्हें पता चला कि कृष्णा को हाल ही में बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड होटल में क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया था। उसके साथ उसके तीन और साथियों को भी बेंगलुरु पुलिस की एक विशेष टीम ने पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed