बागी की पहले 6 दिनों की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बागी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'बागी' की न सिर्फ ओपनिंग कमाई अच्छी रही बल्कि पहले 5 दिनों में भी उम्मीद से बेहतर काम किया है।
बेजोड़ ऐक्शन सीन और रोमांस से भरी 'बागी' ने वीकएंड पर भी अच्छी कमाई की थी। फिल्म का एक हफ्ता पूरा होने वाला है और इसने पहले ही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को भले ही समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली हो लेकिन फिल्म कमाई के मामले में बहुत आगे जा रही है।
'बागी' इन 5 दिनों में 50 करोड़ पार कर चुकी है।
टाइगर श्रॉफ की पहली सफल फिल्म
मंगलवार को फिल्म की कमाई 5.77 करोड़ रही जिसके साथ इसकी अब तक की कमाई 51.07 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म ने पहले ही दिन 11.94 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वीकएंड पर यानी शनिवार को 11.13 करोड़ और रविवार को 15.51 करोड़ अपने खाते में किए थे। 'बागी' 2016 की पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।
फिल्म ने 'नीरजा', 'कपूर एंड संस' औऱ 'की एंड का' जैसी बड़े सितारों से भरी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
पहले नंबर पर है 'फैन' और दूसरे पर 'एयरलिफ्ट'। 'बागी' की कमाई खासकर टाइगर के लिए खुशखबरी लेकर आई है क्योंकि बागी की पहले हफ्ते की कमाई टाइगर की पहली फिल्म 'हीरोपंती' की कुल कमाई (53 करोड़) को भी जल्द पार कर देगी। जाहिर है आने वाले दिनों में 'बागी' और अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।