'बागी' ने पहले दिन कमाया कितना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हुई 'बागी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली बागी को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। समीक्षकों के बहुत ज्यादा ना सराहे जाने के बावजूद फिल्म की पहले दिन की कमाई निर्माताओं के लिए हौंसला बढ़ाने वाली है। फिल्म ने शुक्रवार को 11.87 करोड़ की कमाई की है।
#Baaghi has a HEROIC start. TERRIFIC in mass circuits. Plexes picked up in evening. Fri ₹ 11.87 cr. India biz. Double digit Fri = SUPERBBB!
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 30, 2016विज्ञापन
बागी 2016 में सबसे बड़ी ओपनिंग करने के मामले में तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस साल 'बागी' से ज्यादा शाहरुख खान की 'फैन' और अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' ने कमाई की है। इस शुक्रवार को कोई दूसरी बड़ी फिल्म बागी के सामने ना होने से फिल्म से पहले वीकएंड पर तगड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Baaghi is 3rd HIGHEST OPENER of 2016 *so far*:
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 30, 2016
1. #Fan ₹ 19.20 cr
2. #Airlift ₹ 12.35 cr
3. #Baaghi ₹ 11.87 cr
Hindi films. India biz.