बागी की पहले दो दिन में जबरदस्त कमाई, जंगल बुक अभी भी दिखा रही दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और सुधीर बाबू की मुख्य भूमिकाओं वाली बागी इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म अपने एक्शन दृश्यों के लिए रिलीज से पहले ही चर्चाओं आ गई। फिल्म को समीक्षकों ने बहुत ज्यादा नहीं सराहा है। समीक्षकों ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। फिल्म की असली परीक्षा बॉक्स ऑफिस पर मानी जा रही है। पहले दो दिन में फिल्म कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही है। पहले दिन 11.94 करोड़ की कमाई करने के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने 11.13 करोड़ की कमाई की है। पहले दो दिन में 23.07 करोड़ की कमाई कर चुकी बागी से अब फिल्मी पंडित तगड़े वीकएंड की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Baaghi has a SPLENDID Sat... Fri 11.94 cr, Sat 11.13 cr. Total: ₹ 23.07 cr. India biz... All set for ₹ 35 cr+ opening weekend!
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 1, 2016
अपने चौथे हफ्ते में भी द जंगल बुक कमाई के मामले में अपना दम दिखा रही है। इस शुक्रवार को फिल्म ने 1.78 करोड़ तो शनिवार को 3.53 करोड़ की कमाई की। फिल्म की कुल कमाई 158.92 करोड़ हो गई है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#TheJungleBook is UNSTOPPABLE... Has 98.31% growth on Sat... [Week 4] Fri 1.78 cr, Sat 3.53 cr. Total: ₹ 158.92 cr nett. India biz. ATBB.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 1, 2016