फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   mohit suri movie saiyara new song barbaad is set to release tomorrow starring ahaan pandey aneet padda

Saiyaara: 'सैयारा' के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना 'बर्बाद' होगा रिलीज, रोमांस और हार्टब्रेक की दिखेगी कहानी

Mon, 09 Jun 2025 01:10 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 09 Jun 2025 01:10 PM IST
सार

Saiyaara New Song Barbaad: न्यूकमर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्म सैयारा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का एक और नया गाना अब रिलीज होने वाला है। 
 

विज्ञापन
mohit suri movie saiyara new song barbaad is set to release tomorrow starring ahaan pandey aneet padda
सैयारा - फोटो : इंस्टाग्राम- @yrf

विस्तार

मोहित सूरी की नई फिल्म ‘सैयारा’ के पहले गाने के धमाके के बाद अब मेकर्स एक और गाने को रिलीज करने की तैयारी में हैं। अब मेकर्स फिल्म के गाने 'बर्बाद' को रिलीज कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जानकारी दी गई है कि फिल्म का गाना 'बर्बाद' कल यानी 10 जून को रिलीज किया जाएगा। बात करें इस फिल्म की तो ये 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)


रोमांटिक फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं फैंस 
बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों की एक नई दस्तक देने के लिए तैयार है यशराज फिल्म्स और मशहूर निर्देशक मोहित सूरी की मच अवेटेड फिल्म ‘सैयारा’, जिसकी चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। अब फिल्म के दूसरे गाने ‘बर्बाद’ की लॉन्चिंग से पहले फिल्ममेकर्स और स्टारकास्ट ने माहौल को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म के लीड कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस नए गाने के आने की जानकारी दी और फैंस को एक इमोशनल जर्नी के लिए तैयार रहने को कहा। यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी के नाम के साथ रोमांटिक इमोशन की एक खास पहचान जुड़ी हुई है और यही वजह है कि ‘सैयारा’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Sharma: कपिल शर्मा कॉमेडी शो के तीसरे सीजन में सिद्धू की वापसी, अर्चना पूरन सिंह हैरान
 

mohit suri movie saiyara new song barbaad is set to release tomorrow starring ahaan pandey aneet padda
सैयारा फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीजर ने मचाई हलचल
‘सैयारा’ के टीजर ने पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दमदार सिनेमैटोग्राफी, दिल को छू लेने वाला संगीत और एक रहस्यमयी प्रेम कहानी की झलक ने इसे 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बना दिया है। फिल्म के टीजर में अहान और अनीत के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 

नए चेहरे, नई कहानी
फिल्म के जरिए यशराज फिल्म्स एक नई जोड़ी को दर्शकों के सामने ला रहा है – अहान पांडे और अनीत पड्डा। अहान जहां इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं, वहीं अनीत को पहले ही सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में बेहतरीन अभिनय के लिए सराहना मिल चुकी है। इन दोनों की स्क्रीन पर केमिस्ट्री ने दर्शकों और क्रिटिक्स को एक नई रोमांटिक जोड़ी की उम्मीद जगा दी है।

18 जुलाई 2025 को होगी रिलीज़
'सैयारा' का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं और इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने किया है। फिल्म 18 जुलाई 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी और माना जा रहा है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा में शानदार रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed