फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohammed Rafi Birth Centenary know about playback singer family son Shahid Rafi daughter business pics

Mohd Rafi: छोटे बेटे का लंदन में बिजनेस, बेटी ने संभाला जरी का काम; जानें कैसा है मोहम्मद रफी के परिवार का हाल

Tue, 24 Dec 2024 07:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 24 Dec 2024 07:49 PM IST
सार

Mohd Rafi: हिंदी सिनेमा के महान गायक दिवंगत मोहम्मद रवि की आज 100वीं जयंती है। चलिए इस खास मौके पर आपको गायक के परिवार के बारे में बताते हैं...

विज्ञापन
Mohammed Rafi Birth Centenary know about playback singer family son Shahid Rafi daughter business pics
मोहम्मद रफी का परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी सिनेमा के महान गायक और सुरों के सरताज मोहम्मद रफी साहब की आज 100वीं जयंती है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई बेहरीन नगमें दिए, जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। खुद महान गायक होने के बावजूद रफी साहब कभी नहीं चाहते थे कि उनके बेटे उनकी तरह गायक बने। रफी साहब के निधन के बाद हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया था। रफी साहब के बेटों ने भी गायकी की ओर कदम नहीं बढ़ाया, बस उन्होंने अपने पिता की जयंती और बरसी पर गाने का फैसला किया था। चलिए आज हम आपको मोहम्मद रफी के परिवार के बारे में बताते हैं...

विज्ञापन

किस हाल में रफी का परिवार
यूं तो  मोहम्मद रफी साहब के बारे में तो हम सब बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि रफी साहब के परिवार में कौन कौन था? आज वे किस हाल में हैं और क्या करते हैं। सबसे पहले बात करते हैं रफी साहब की पत्नी बिलकिस बानो साहिबा की। बिलकिस से रफी साहब की दूसरी शादी हुई थी और उस वक्त वह तकरीबन 14 साल की थीं और रफी साहब 19 साल के थे। रफी साहब का इंतकाल 1980 में हुआ था। रफी साहब के इंतकाल के बाद उनकी बीवी बिलकिस बानो साहिबा ने अपना जरी का काम शुरू किया था, जिसको आज उनकी मंझली बेटी नसरीन साहिबा आगे बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mohammed Rafi Birth Centenary know about playback singer family son Shahid Rafi daughter business pics
मोहम्मद रफी - फोटो : एक्स

रफी साहब की दो शादियां
दरअसल, मोहम्मद रफी की पहली शादी 13 वर्ष की उम्र में उनके चाचा की बेटी बशीरा बानो से उनके पैतृक गांव में हुई थी। यह शादी ज्यादा दिन चली नहीं, क्योंकि बशीरा ने रफी के साथ भारत आने से मना कर दिया। वर्ष 1944 में 20 की उम्र में रफी की दूसरी शादी सिराजुद्दीन अहमद बारी और तालिमुन्निसा की बेटी बिलकिस के साथ हुई थी। पहली शादी से रफी का एक बेटा सईद हुआ था। दूसरी शादी से उनके तीन बेटे खालिद, हामिद, शाहिद और तीन बेटियां परवीन अहमद, नसरीन अहमद, यास्मीन अहमद हुईं। रफी साहब के तीनों बेटों सईद, खालिद और हामिद की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

रफी साहब के तीन बेटों का निधन
रफी साहब की पहली बंटवारे के बाद लाहौर में ही रह गईं, लेकिन सईद रफी साहब के साथ ही रहे और लंदन में ही पले बढ़े। उन्होंने अपने भाई खालिद के साथ वहीं बिजनेस करते थे। सईद का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। वहीं रफी के दूसरे बेटे खालिद भी लंदन में रहते हैं, जिनकी शादी राइटर सलीम खान साहब की भांजी यासमीन से हुई थी। इनका निधन भी लंदन में हार्ट अटैक से हुआ और आज इनके पत्नी और बच्चे लंदन में ही रहते हैं।

Mohammed Rafi Birth Centenary know about playback singer family son Shahid Rafi daughter business pics
शाहिद रफी का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद रफी का परिवार
रफी साहब के तीसरे बेटे थे हामिद। इनकी परवरिश भी लंदन में ही हुई थी और वे भी हार्ट अटैक के कारण कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए। रफी साहब के सबसे छोटे बेटे शाहिद हैं। शाहिद रफी साहब आज रफी साहब की तमाम प्रॉपर्टीज की देखभाल करते हैं। 2010 में, शाहिद रफी ने अपने पिता के नाम पर एक संगीत विद्यालय शुरू किया। मुंबई में स्थित, मोहम्मद रफी अकादमी भारतीय शास्त्रीय और समकालीन संगीत की शिक्षा के लिए लोकप्रिय है। शाहिद रफी का एक बेटा भी है, फुजैल रफी। मोहम्मद रफी का सबसे छोटा पोते भी संगीतकार हैं और अपने दादा की विरासत को आगे ले जाना चाहता हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed