Mithun Chakraborty: मिथुन की तबीयत में सुधार, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट, बताया कब होंगे डिस्चार्ज
रविवार शाम को अस्पताल की ओर से मिथुन चक्रवर्ती का हेल्थ अपडेट जारी किया गया। अस्पताल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधार हुआ है और वे अब स्वस्थ हैं।
विस्तार
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शनिवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद अभिनेता की सेहत में सुधार हुआ। फिलहाल, मिथुन डॉक्टरों की निगरानी में हैं। रविवार शाम को अस्पताल की ओर से अभिनेता का हेल्थ अपडेट जारी किया गया। अस्पताल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधार हुआ है और वह स्वस्थ हैं।
मिथुन की तबीयत अब स्थिर
चिकित्सा अधिकारी ने आगे कहा, मिथुन अब पूरी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं, अस्पताल में एमआरआई के साथ-साथ उनके कई मेडिकल टेस्ट भी हो चुके हैं। उन्होंने आज हल्का भोजन लिया है और अब उनकी तबीयत स्थिर है। छुट्टी से पहले उन्हें कुछ जांच से गुजरना होगा, जिसके बाद वे घर जा सकेंगे'।
शूटिंग के दौरान बिगड़ी थी तबियत
गौरतलब है कि 73 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद खबर सामने आई कि शूटिंग के दौरान थकान और शरीर में पानी की कमी की वजह से मिथुन की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें चक्कर आने लगे थे।
पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रमुख ने की मुलाकात
इस बीच रविवार को पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार मिथुन चक्रवर्ती का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।अस्पताल में बंगाल बीजेपी प्रमुख ने मिथुन से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर भी सामने आई, इन तस्वीरों में मिथुन नेता सुकांत मजूमदार से बातचीत करते हुए नजर आए। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सुकांत ने कहा, 'वे अब ठीक हैं, उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, डॉक्टरों ने उन्हें कल के बाद एक या दो दिन घर पर आराम करने को कहा है'।
Kolkata: West Bengal BJP chief Sukant Majumdar said, "He (Mithun Chakraborty) is fine, he will be discharged from the hospital tomorrow, doctors have asked him to rest at home for a day or two after tomorrow." https://t.co/RTvCexHFBv pic.twitter.com/XzM3CTBk5n
— ANI (@ANI) February 11, 2024
SRK Video: कतर के प्रधानमंत्री ने किया शाहरुख खान का स्वागत, एएफसी फाइनल में मुख्य अथिति बने पठान
गौरतलब है कि हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने हिंदी, बंगाली, उड़िया, भोजपुरी और तमिल में लगभग 350 फिल्मों में अभिनय किया है।
Gehraiyaan: गहराइयां की रिलीज के दो साल पूरे, सिद्धांत चतुर्वेदी-अनन्या पांडे ने पोस्ट कर मनाई खुशी