{"_id":"685e2fd18f7977d12e04bb6f","slug":"mission-impossible-theme-composer-lalo-schifrin-passed-away-at-age-of-93-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalo Schifrin: 'मिशन इंपॉसिबल' के संगीतकार लालो शिफ्रिन का निधन, 93 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lalo Schifrin: 'मिशन इंपॉसिबल' के संगीतकार लालो शिफ्रिन का निधन, 93 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Fri, 27 Jun 2025 11:15 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:15 AM IST
सार
Lalo Schifrin Passes Away: मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी ‘मिशन इम्पॉसिबल’ के संगीतकार लालो शिफ्रिन का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
विज्ञापन
लालो शिफ्रिन
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार लालो शिफ्रिन, जिन्हें 'मिशन इंपॉसिबल' थीम के लिए जाना जाता था। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार संगीतकार का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 93 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
इस वजह से हुआ निधन
वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक संगीतकार लालो शिफ्रिन ने गुरुवार को 93 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आते ही हॉलीवुड मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। समाचार आउटलेट ने बताया कि मशहूर संगीतकार का निमोनिया के कारण आई परेशानियों के चलते निधन हुआ। लालो शिफ्रिन फिल्मों और टीवी की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम थे। संगीतकार को 'मिशन इंपॉसिबल' के बेहद आकर्षक थीम तैयार करने के लिए वैश्विक प्रसिद्धि मिली।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Maa X Review: काजोल की ‘मां’ सिनेमाघरों में रिलीज, नेटिजंस ने दिए मिले-जुले रिएक्शंस; बोले- डरावनी है, लेकिन…
विज्ञापन
लालो शिफ्रीन के बारे में
बोरिस क्लाउडियो शिफ्रिन का जन्म 21 जून 1932 को ब्यूनस आयर्स में एक संगीत परिवार में हुआ था, उनके पिता लुइस शिफ्रिन 25 वर्षों तक शहर के फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा के कंसर्टमास्टर रहे। इसके बाद लालो शिफ्रिन 1958 में संयुक्त राज्य अमेरिका चले गये और एक दशक बाद अमेरिकी नागरिक बन गये। संगीतकार ने शानदार करियर में जैज और आधुनिक ध्वनियों के साथ अपने शास्त्रीय और सिम्फोनिक प्रशिक्षण के प्रभावों को मिश्रित किया। इससमें लगभग 100 फिल्मों के संगीत शामिल हैं, जिनमें से कुछ अपने दौर की सबसे प्रसिद्ध फिल्में हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Guru Randhawa: बिना नाम लिए दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने के बाद, सिंगर गुरु ने उठाया ये कदम; बंद किया अकाउंट
इन फिल्मो में दिया म्यूजिक
1960 के दशक में 'मिशन इंपॉसिबल' के थीम संगीत तैयार करने के अलावा लालो शिफ्रिन को इन फिल्मों में शानदार संगीत देने के लिए जाना जाता था। उन्होंने ‘द सिनसिनाटी किड’, ‘बुलिट’, ‘कूल हैंड ल्यूक’ और क्लिंट ईस्टवुड की ‘डर्टी हैरी’ जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया था।