फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mission Impossible The Final Reckoning Trailer: Tom Cruise Hayley Atwell Ving Rhames Movie

MI8 Trailer: ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ का ट्रेलर रिलीज, भरोसा जीतने आए टॉम क्रूज, एक्शन से चौंकाया

Mon, 07 Apr 2025 08:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Apr 2025 08:10 PM IST
सार

Mission Impossible The Final Reckoning Trailer: टॉम क्रूज की आगामी फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ का  ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें टॉम क्रूज धांसू एक्शन करते दिखे हैं।

विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning Trailer: Tom Cruise Hayley Atwell Ving Rhames Movie
‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ का ट्रेलर आज सोमवार 07 अप्रैल को रिलीज हो गया है। यह इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की आठवीं फिल्म है। टॉम क्रूज इसमें एक्शन दिखाते नजर आएंगे। उन्होंने एथन हंट के रूप में वापसी की है। यह फिल्म इस साल मई में रिलीज होगी।

विज्ञापन

खतरनाक मिशन पर एथन हंट की वापसी
सिनेमा जगत की इस सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। दावे किए जा रहे हैं कि यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म साबित होगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एथन हंट (टॉम क्रूज) ने अपने खतरनाक मिशन पर वापसी की है। ट्रेलर की शुरुआत में आवाज सुनाई पड़ती है, 'यह सब सच नहीं हो सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Mission Impossible The Final Reckoning Trailer: Tom Cruise Hayley Atwell Ving Rhames Movie
‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

'हमारी जिंदगी हमारे ही फैसलों का लेखा-जोखा है'
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि टॉम क्रूज शक्तिशाली एआई के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखते हैं, जहां से डेड रेकनिंग का पहला भाग खत्म हुआ था। 'हर देश छोटा या बड़ा, इस वक्त डर के साए में है' और 'हमारी जिंदगी हमारे ही फैसलों का लेखा-जोखा है' जैसे कुछ पंचिंग डायलॉग ट्रेलर में हैं।

विज्ञापन

Mission Impossible The Final Reckoning Trailer: Tom Cruise Hayley Atwell Ving Rhames Movie
टॉम क्रूज - फोटो : एक्स@TomCruise

रोमांच के साथ इमोशंस भी
टॉम क्रूज अपने आइकॉनिक किरदार में दर्शकों का भरोसा जीतने आए हैं। इस बार कहानी न सिर्फ रोमांच से भरपूर होगी, बल्कि इमोशंस भी भरपूर होंगे। ‘मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसके निर्देशन की कमान क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने संभाली है। फिल्म को पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस के बैनर तले टॉम क्रूज प्रोडक्शन ने पेश किया है। 

Mission Impossible The Final Reckoning Trailer: Tom Cruise Hayley Atwell Ving Rhames Movie
‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस दिन होगी रिलीज
'मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग' 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। फिलहाल ट्रेलर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया सकारात्मक आ रही है। इस फिल्म के अन्य कलाकारों में विंग रेम्स और साइमन पेग शामिल हैं, जो एथन के आईएमएफ टीम के साथी लूथर स्टिकेल और बेनजी डन की भूमिका में हैं। हेले एटवेल ग्रेस की भूमिका में, एसाई मोरालेस गेब्रियल की भूमिका में, वैनेसा किर्बी अलाना मित्सोपोलिस की भूमिका में और पॉम क्लेमेंटिएफ पेरिस की भूमिका में नजर आएंगे। नए कलाकारों में हन्नाह वाडिंग हैम, कैटी ओ'ब्रायन, जेनेट मैकटीर, लुसी तुलुगरजुक और ट्रैमेल टिलमैन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed