फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Miss Teen Universe 2025: Nikhil Anand Reaction On beauty Event says Venezuela winning the crown

वेनेजुएला की सुंदरी के सिर पर सजा 'मिस टीन यूनिवर्स 2025' का ताज, भारत ने की मेजबानी; निखिल आनंद ने जताई खुशी

Sun, 19 Oct 2025 07:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Oct 2025 07:36 AM IST
सार

Miss Teen Universe 2025: मिस टीन यूनिवर्स का ताज इस बार वेनेजुएला की सुंदरी के सिर पर सजा है। बीते वर्ष इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट को जीतने वाली भारतीय सुंदरी तृष्णा रे ने उन्हें यह ताज पहनाया।

विज्ञापन
Miss Teen Universe 2025: Nikhil Anand Reaction On beauty Event says Venezuela winning the crown
Miss Teen Universe 2025 Winner Amira Moreno - फोटो : एएनआई

विस्तार

मिस टीन यूनिवर्स 2025 की विजेता का एलान हो गया है। इस बार यह ब्यूटी इवेंट भारत में आयोजित हुआ। वहीं, इस बार प्रतियोगिता वेनेजुएला की सुंदरी अमीरा मोरेनो ने जीती। बीते वर्ष मिस टीन यूनिवर्स रहीं तृष्णा रे ने देश का प्रतिनिधित्व किया और इस बार की विनर को ताज पहनाया।  

विज्ञापन

 

Miss Teen Universe 2025: Nikhil Anand Reaction On beauty Event says Venezuela winning the crown
Miss Teen Universe 2025 Winner Amira Moreno - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इवेंट
मिस टीन यूनिवर्स 2025 का आयोजन पिंक सिटी जयपुर में हुआ। इवेंट समापन पर मिस टीन यूनिवर्स इंडिया के मालिक निखिल आनंद ने रिएक्शन दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'इस कार्यक्रम की मेजबानी भारत ने सफलतापूर्वक की, जिसमें तृष्णा रे ने देश का प्रतिनिधित्व किया। त्योहारों के मौसम के कारण वर्कफोर्स पर पड़ने वाले कुछ चुनौतियों के बावजूद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे सभी प्रतियोगी खुश थे'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Photomemo (@photomemo.vzla)


22 देशों ने इवेंट में हिस्सा लिया
निखिल आनंद ने आगे कहा, 'इस साल 22 देशों ने इवेंट में भाग लिया, जिसमें वेनेजुएला ने ताज जीता'। मैं कामना करता हूं कि भारत 76 वर्षों में पहली बार मिस यूनिवर्स की मेजबानी करे। वेनेजुएला की अमीरा मोरेनो ने भारत में मिस टीन यूनिवर्स 2025 का ताज जीतकर इतिहास रचा है। प्रतियोगिता के हर चरण में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाते हुए इस प्रतियोगिता के ताज पर कब्जा जमाया। 

बीते वर्ष भारतीय सुंदरी ने जीता था ताज
मिस टीन यूनिवर्स 2024 का क्राउन तृष्णा रे के सिर सजा था। बीते वर्ष यह इवेंट साउथ अफ्रीका के किंबरले में आयोजित हुआ था। ओडिशा की तृष्णा ने इस बार की विनर को ताज पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed