Mirai Worldwide Box Office: दुनियाभर में ‘मिराय’ का डंका, चार दिन में 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर पहुंची फिल्म
Mirai Movie Worldwide Box Office Collection: तेजा सज्जा, जगपति बाबू और श्रिया सरन अभिनीत फिल्म 'मिराय' सिनेमाघरों में लगी हुई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों के बीच इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
विस्तार
फिल्म 'मिराय' शुक्रवार 12 सितंबर को सिनेमाघरों में लगी। ओपनिंग डे पर इसने 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शुरुआत की। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी के साथ वर्ल्डवाइड भी 'मिराय' को पसंद किया जा रहा है। चार दिनों में यह फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ क्लब में नजदीक पहुंच गई है।
शतक जड़ने के करीब 'मिराय'
आज मंगलवार को पीपल मीडिया फैक्टरी के एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें फिल्म के वर्ल्डवाइड कारोबार की डिटेल दी है। 'मिराय' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 91.45 करोड़ रुपये हो गया है। यह इस फिल्म का चार दिनों का कारोबार है।
#SuperYodha's blazing run continues to dominate the Box-office ❤️🔥
— People Media Factory (@peoplemediafcy) September 16, 2025
₹91.45 Cr Worldwide Gross in 4 DAYS for #BrahmandBlockbusterMirai 💥💥💥
Experience India’s most ambitious action adventure #MIRAI with your families only on Big Screens 🔥
— https://t.co/BveSLQhrSI
Superhero… pic.twitter.com/uqocTjqrfk
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'मिराय' ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 15 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन का कलेक्शन 16.6 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, चौथे दिन इस फिल्म ने 5.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'मिराय' का नेट कलेक्शन 51.24 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अर्ध शतक जड़ चुकी है।
क्या है फिल्म की कहानी?
कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी 'मिराय' में मांचू मनोज, रितिका नायक और जयराम जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं। 'मिराय' की कहानी नौ ग्रंथों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिन्हें संभालने की जिम्मेदारी सम्राट अशोक ने अलग-अलग योद्धाओं को दी थी। इन ग्रंथों में वो ताकत है जो मनुष्यों को देवताओं में बदल सकती है।