फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Metro In Dino Star Neena Gupta Talking About Her Struggle Says Badhai Ho Change Her Career

Neena Gupta: नीना गुप्ता का छलका दर्द, बोलीं- ‘मांगने के बाद भी नहीं मिला काम; ‘बधाई हो’ से पलटी किस्मत’

Thu, 19 Jun 2025 08:00 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:00 AM IST
सार

Neena Gupta On Career: अलग-अलग किरदारों से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने करियर के संघर्ष के दिनों को याद किया।

विज्ञापन
Metro In Dino Star Neena Gupta Talking About Her Struggle Says Badhai Ho Change Her Career
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@neena_gupta

विस्तार

नीना गुप्ता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री की एक सच्चाई को भी सामने लाया। साथ ही उन्होंने ओटीटी पर आई उनकी फिल्मों के बारे में भी खुलकर बात की।

विज्ञापन

'सोशल मीडिया पर काम मांगने से नहीं हुआ कोई फायदा'
एक समय नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर काम मांगते हुए एक पोस्ट शेयर की थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन उस पोस्ट का क्या असर हुआ? इस पर नीना का कहना है कि उस पोस्ट से कुछ खास काम नहीं मिला। काम तो तब मिलता है जब फिल्म चलती है और उसमें आपका रोल दमदार होता है। उस पोस्ट से कुछ फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन

‘नेशनल अवॉर्ड मिला, लेकिन किसी ने फिल्म तक नहीं देखी’
बात यहीं खत्म नहीं होती। नीना बताती हैं कि उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड तक मिला। लेकिन अफसोस, उस फिल्म को शायद ही किसी ने देखा हो। नीना गुप्ता ने कहा कि नेशनल अवॉर्ड मिला, लेकिन वो फिल्म आज तक किसी ने देखी तक नहीं। ओटीटी पर तो पब्लिसिटी भी नहीं होती। फिल्में आती हैं और बिना शोर के चली जाती हैं। जाहिर है कि नीना गुप्ता को फिल्म ‘ऊंचाई’ के लिए 70वें नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः R Madhavan: सावन से पहले परदे पर बरसा माधवन का मेघ, मोहित चौहान के सुरों पर आपका दिल भी झूम उठेगा

‘बधाई हो’ ने बदली किस्मत
नीना गुप्ता मानती हैं कि उन्हें असली पहचान 'बधाई हो' से मिली। उन्होंने कहा कि मैंने पांच प्रोजेक्ट किए, लेकिन सब चुपचाप निकल गए। असली ब्रेक तो 'बधाई हो' ने दिया। वो फिल्म चली, मेरा रोल लोगों को पसंद आया। वहीं से मेरी किस्मत पलटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed