{"_id":"5c3cfbcabdec2273703ff7af","slug":"metoo-boney-kapoor-defended-allegations-of-sexual-harassment-against-rajkumar-hirani","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo : राजकुमार हिरानी के पक्ष में उतरे बोनी कपूर, कहा- वह ऐसा कर ही नहीं सकते","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
#MeToo : राजकुमार हिरानी के पक्ष में उतरे बोनी कपूर, कहा- वह ऐसा कर ही नहीं सकते
Tue, 15 Jan 2019 07:51 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
बोनी कपूर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद मीटू का जिन एक बार फिर जागा है। हालांकि, फिल्म निर्माता बोनी कपूर हिरानी के समर्थन में आए हैं। कपूर ने कहा, 'राजकुमार हिरानी बेहद अच्छे व्यक्ति हैं, वह ऐसा कर ही नहीं सकते।' कपूर ने कहा, 'मैं इस आरोप में विश्वास नहीं करता। वह ऐसा कुछ कर ही नहीं सकते।'
विज्ञापन
वहीं फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी ने इस मामले पर कहा जब तक यह सिद्ध नहीं हो जाता तबतक यह सिर्फ एक आरोप है। उन्होंने मामले पर इससे ज्यादा कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इमरान ने कहा, 'मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। यह मात्र एक आरोप है, अभी तक कुछ साबित नहीं हुआ है। हिरानी ने पहले ही आरोपों को खारिज कर दिया है। जब तक कुछ सिद्ध नहीं हो जाता, तब तक मुझे नहीं लगता कि इस पर कुछ कहना सही होगा।'
विज्ञापन
वहीं, हाल में ही 'उरी : दि सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म में नजर आए अभिनेता राकेश बेदी ने कहा कि मीटू अब एक ट्रेंड बन चुका है जहां लोग रोजाना नए आरोपों के साथ आ रहे हैं। बेदी ने कहा, 'अगर ऐसा कुछ हुआ है तो यह गलत है। ऐसे मामले में सबूत भी पेश किए जाने चाहिए।'
विज्ञापन
बता दें कि राजकुमार हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने 2018 में आई फिल्म संजू में हिरानी के साथ काम किया था। जानकारी के मुताबिक महिला ने हिरानी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मार्च से सितंबर 2018 के बीच कई बार महिला का शोषण किया।