{"_id":"5bc51d0ebdec2269827d3f08","slug":"metoo-action-director-evening-sham-kaushal-for-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo : एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल ने यौन उत्पीड़न पर मांगी माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo : एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल ने यौन उत्पीड़न पर मांगी माफी
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के पिता और एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। मी टू कैंपेन में शामिल होते हुए ट्विटर पर पीड़िता नमिता पारेख ने अपने साथ हुए गलत व्यवहार को बताया था। इसके बाद अब श्याम कौशल का ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने माफी मांगी है।
विज्ञापन
कौशल ने लिखा, ‘जब से मैं इस इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं, मैंने अपना अच्छा काम करने की ही कोशिश की है। मैंने कभी नहीं चाहा कि मेरी वजह से कोई दुखी हो फिर वो पर्सनली हो, प्रोफेशनली हो। मैंने अपने पर लगे आरोपों को पढ़ा, जो कि मेरी एक क्रू मेंबर ने लगाए हैं। कुछ क्रू मेंबर ने मुझ पर संगीन आरोप लगाए हैं। यदि मैंने अनजाने में किसी को दुख पहुंचाया हो, तो मैं सभी महिलाओं से, प्रोडक्शन हाउस से और फिल्म इंडस्ट्री के हर एक मेंबर से माफी मांगता हूं।’
विज्ञापन
— Sham kaushal (@ShamKaushal) October 15, 2018
विज्ञापन