फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani Singer Abida Parveen Instagram Account Blocked In India Due To Pahalgam Terror Attack

Abida Parveen: पाकिस्तानी सिंगर आबिदा परवीन का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक, इन सितारों के नाम हैं शामिल

Sat, 03 May 2025 01:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 03 May 2025 01:09 PM IST
सार

पाकिस्तानी सिंगर आबिदा परवीन अपने सूफी गानों के कारण भारत में भी काफी मशहूर हैं। हाल ही में इस सिंगर का इंस्टाग्राम अकाउंट हिंदुस्तान में ब्लॉक कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Pakistani Singer Abida Parveen Instagram Account Blocked In India Due To Pahalgam Terror Attack
पाकिस्तानी सिंगर आबिदा परवीन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार कठोर कदम उठा रही है। पिछले दिनों कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए। हाल ही में नामी पाकिस्तानी सिंगर आबिदा परवीन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।  

विज्ञापन


इन गानों के कारण हैं मशहूर 
सिंगर आबिदा परवीन अपने सूफी गीतों के कारण पाकिस्तान में जितनी मशहूर हैं, उतनी ही चर्चा उनकी भारत में भी होती है। आबिदा ने कई क्लासिक गाने गाए हैं, जिसमें  'तू झूम', 'मैं नारे मस्ताना', 'पर्दादारी', 'छाप तिलक' और 'आका' शामिल हैं। वह भारत में आकर भी परफॉर्म कर चुकी हैं।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Fawad Khan: 'फवाद भाई फिल्म आपकी, मसला बॉर्डर पर और...', PAK सेलेब्स के बैन होने पर इस एक्टर ने ली चुटकी 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सितारों के अकाउंट भी हुए ब्लॉक 
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ, जिसमें आम भारतीय लोग मारे गए। इस घटना में पाकिस्तान की साजिश साफ नजर आती है। ऐसे में भारत सरकार अब कड़े कदम उठा रही है। इस प्रक्रिया में कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए हैं। इस लिस्ट में हानिया आमिर, माहिरा खान, आयजा खान, इकरा अजीज और अली जफर जैसे पाकिस्तानी आर्टिस्ट के नाम शामिल हैं। इन सभी पाकिस्तानी सितारों की भारत में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। 

ये खबर भी पढ़ें:Hania Amir: PAK सेना के खिलाफ एक्शन वाली फर्जी पोस्ट से घिरीं हानिया; सफाई में भी जहर उगलने से बाज नहीं आईं 

फवाद खान की फिल्म भी बैन हुई 
कई सालों बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान फिल्म 'अबीर गुलाल' के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे। पहले भी वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके थे। इस एक्टर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ जल्द ही रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह भारत में बैन हो चुकी है। इस फिल्म में फवाद के अपोजिट वाणी कपूर हैं।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed