फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Merry Christmas Katrina Kaif reveled that Priyanka Chopra Lara Dutta were her seniors in Kathak that class

Katrina Kaif: प्रियंका चोपड़ा के साथ कथक सीखती थीं कैटरीना कैफ, बोलीं- वे हमारी क्लास के लिए स्टार थीं

Tue, 05 Mar 2024 10:29 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 05 Mar 2024 10:29 AM IST
सार

कैटरीना कैफ साल 2024 में फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं। दर्शकों ने उनकी इस फिल्म को काफी पंसद भी था। कैटरीना अपनी शुरूआती दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'जब मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था तब न तो मुझे एक्टिंग आती थी न ही डांस।'

विज्ञापन
Merry Christmas Katrina Kaif reveled that Priyanka Chopra Lara Dutta were her seniors in Kathak that class
कैटरीना कैफ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कैटरीना कैफ बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने काफी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। जब उन्होंने शुरुआत किया था तब न तो उन्हें हिंदी आती थी और न ही वे अभिनय में माहिर थीं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


हिंदी और कथक एक साथ सीखा 
कैटरीना कैफ साल 2024 में फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं। दर्शकों ने उनकी इस फिल्म को काफी पंसद भी था। कैटरीना अपनी शुरूआती दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'जब मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था तब न तो मुझे एक्टिंग आती थी न ही डांस। मैंने सबसे पहले हिंदी सीखना शुरू किया। उन्हीं दिनों मुझे लगा कि मुझे कथक भी सीखना चाहिए और फिर मैं कथक भी सीखने लगी थी।'
विज्ञापन


'डॉन 3' के लिए इतनी बड़ी रकम चार्ज कर रहीं कियारा?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका हमारे लिए स्टार थीं 
कैटरीना अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं जिस कथक क्लास में जाती थी उसी क्लास में लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा भी कथक सीखने आती थीं। हमारे क्लास के लिए प्रियंका चोपड़ा स्टार थीं। हम उन्हें देखकर काफी इंस्पायर होते थे। हम जिस क्लास में कथक सीखते थे वह एक छोटा सा कमरा था जिसमें एसी तक नहीं था, लेकिन फिर भी हम मन लगा कर कथक सीखा करते थे।'

किलर लुक में नजर आईं शिल्पा शेट्टी

कैटरीना का वर्क-फ्रंट 
साल 2023 में कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही। वहीं साल 2024 में उनकी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को भी दर्शकों ने काफी सराहा है। आने वाले दिनों में वे 'सत्ते पे सत्ता' फिल्म के रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed