फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Megastar Chiranjeevi will recieve Akkineni National Award this year Akkineni Nagarjuna have announced this

Chiranjeevi: इस साल चिरंजीवी को मिलेगा यह पुरस्कार, अभिनेता ने साझा किया भावपूर्ण संदेश

Sat, 21 Sep 2024 06:09 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 21 Sep 2024 06:09 PM IST
सार

साउथ के दिग्गज कलाकार चिरंजीवी को इस साल अक्किनेनी पुरस्कार दिया जाएगा। अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे और मशहूर अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन ने इसकी जानकारी दी है, जिसके बाद से अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
Megastar Chiranjeevi will recieve Akkineni National Award this year Akkineni Nagarjuna have announced this
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela

विस्तार

चिरंजीवी साउथ फिल्मों के बेहद लोकप्रिय और मशहूर अभिनेता हैं। फैंस ने उन्हें मेगास्टार की उपाधि दी है। अब उन्हें प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक अक्किनेनी पुरस्कार मिलने वाला है। इस बात की घोषणा अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) के शताब्दी समारोह के दौरान की गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पुरस्कार समारोह 28 अक्टूबर को होगा। इस समारोह में कई प्रतिष्ठित कलाकारों के शामिल होने की बात भी कही जा रही है। बॉलीवुड के प्रतिष्ठित स्टार अमिताभ बच्चन मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह का हिस्सा बनेंगे तथा चिरंजीवी को ये पुरस्कार प्रदान भी करेंगे। अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे अक्किनेनी नागार्जुन ने इस की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "हमने इस साल ये पुरस्कार चिरंजीवी गारु को देने का फैसला किया है। मैंने उन्हें जब यह बताया, तो वे बहुत खुश और भावुक हो गए। उन्होंने हमें उनके नाम पर विचार करने के लिए धन्यवाद दिया। वो इस वजह से और अधिक भावुक हो गए, क्योंकि यह शताब्दी वर्ष के दौरान हो रहा है।" 

विज्ञापन


चिरंजीवी ने साझा किया भावपूर्ण संदेश 
मेगास्टार चिरंजीवी ने हाल ही में एएनआर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है। उन्होंने लिखा,"महान एएनआर, अक्किनेनी नागेश्वर राव गरु को उनकी 100वीं जयंती पर याद करते हुए, जो अब तक के सबसे महान अभिनेताओं में से एक हैं। एक अभिनेता, सिनेमा के दिग्गज के रूप में उनका अभिनय तेलुगु फिल्मों के दर्शकों के दिल और दिमाग में आज भी बसा हुआ है। सिनेमा में उनका योगदान अद्वितीय और अतुलनीय है। मुझे फिल्म  'मैकेनिक अल्लुडु' में उनके साथ स्क्रीन साझा करने का सौभाग्य मिला, इसके लिए मैं काफी गौरवान्वित और समृद्ध महसूस करता हूं।"
विज्ञापन

Vettaiyan: 'पूरा बॉलीवुड उन पर हंस रहा था', बिग बी के आर्थिक तंगी के दिनों को याद कर बोले रजनीकांत
एएनआर के 100 साल पूरे होने पर आयोजित होगा समारोह 
एक अभिनय प्रतिभा और सिनेमा के एक दिग्गज, एएनआर गरु के यादगार अभिनय तेलुगु दर्शकों के दिलों और दिमाग में अंकित हैं। सिनेमा में उनका योगदान अद्वितीय है। मुझे फिल्म 'मैकेनिक अल्लुडु' में उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का सौभाग्य और सौभाग्य मिला। मैं इस अनुभव से बहुत समृद्ध महसूस करता हूं और उन पलों और उनकी अद्भुत यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा।" 20 सितंबर, शुक्रवार को हैदराबाद में एनआर के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। इसे आरके सिनेप्लेक्स में आयोजित किया गया और इसमें नागार्जुन, उनके परिवार के सदस्य, प्रसिद्ध निर्देशक राघवेंद्र राव और अन्य सहित उद्योग की जानी-मानी हस्तियाँ शामिल हुईं। चिरंजीवी के सम्मान में अक्किनेनी परिवार द्वारा एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह एनआर 100 फिल्म महोत्सव समारोह का हिस्सा होगा।
Janhvi Kapoor: ईशान खट्टर की फिल्म में होगा जान्हवी कपूर का कैमियो, धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनेगी फिल्म?
हर वर्ष फिल्मी हस्तियों को दिया जाता है ये सम्मान
एएनआर के 100 साल पूरे होने को लेकर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। नवंबर में होने वाले इस समारोह में नागार्जुन के सम्मान में अक्किनेनी परिवार द्वारा भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उनकी फिल्मी यात्रा का वीडियो भी दिखाया जाएगा। इस समारोह के लिए एएनआर और राज कपूर जैसे अन्य दिग्गजों के लिए भी वीडियो बनाए जा रहे हैं। साल 2006 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों की उपलब्धियों और उनके योगदान के लिए प्रतिवर्ष ये सम्मान दिया जाता है। इस पुरस्कार को सबसे पहले दिवंगत कलाकार देव आनंद को दिया गया था। 
ट्रोल्स का गम नहीं, क्रिस्टल को पीठ पीछे बुराई करने वालों से लगता है डर!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed