फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maui wildfire Oprah Winfrey spotted helping residents provides relief support by giving much needed supplies

Oprah Winfrey: माउई जंगल की आग के बीच ओपरा विनफ्रे ने की निवासियों की मदद, राहत सामग्री प्रदान करती आईं नजर

Sat, 12 Aug 2023 11:40 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 12 Aug 2023 11:40 AM IST
सार

अमेरिका के हवाई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 67 हो गया है। हवाई के माउई काउंटी इलाके में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। गौरतलब है कि कई इलाकों में अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन
Maui wildfire Oprah Winfrey spotted helping residents provides relief support by giving much needed supplies
ओपरा विनफ्रे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के हवाई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 67 हो गया है। हवाई के माउई काउंटी इलाके में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। गौरतलब है कि कई इलाकों में अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा कि माउई में ही मृतकों की संख्या 59 है। अब माउई जंगल की आग के बीच ओपरा विनफ्रे को निवासियों की मदद करते हुए देखा गया, उन्होंने राहत सहायता भी प्रदान की है। 

विज्ञापन

 ओपरा विनफ्रे ने की निवासियों की मदद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपरा ने हाल ही में, माउई ने जंगल में लगी आग से जूझते हुए लोगों की काफी मदद की है। उन्हें जंगल से विस्थापित हुए लोगों  को राहत का सामान भी देते हुए देखा गया है।  ओपरा विनफ्रे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है, जिसमें वह लोगों के बीच तकिया, राहत का सामान और रोजमर्रा की जरूरी चीजें बांटती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kāko'o Haleakalā (@kakoo_haleakala)

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी द्वीप को समाज कल्याण के लिए किया समर्पित
फैंस ओपरा विनफ्रे की इस दरियादिली की काफी तारीफ कर रहे हैं। विनफ्रे के पास अपना एक ट्वीप भी है और उन्होंने इसे समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है। ओपरा विनफ्रे का कहना है कि यह उनके लिए खुशी की बात होगी कि वह और उनसे जुड़ी चीजें लोगों के काम आ रही हैं।  विनफ्रे ने खुशी-खुशी वह द्वीप को राहत सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। यही नहीं, विनफ्रे निजी तौर पर लोगों के पास जाकर पूछ रही हैं कि उन्हें किस सामान की सबसे ज्यादा जरूरत है फिर वह उस सामान को खरीद कर निवासियों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं।

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने रीमेक से किया तौबा, बोलीं- कुछ फिल्मों को छूना भी नहीं चाहिए

विज्ञापन

इससे पहले भी मदद के लिए आगे आई हैं विनफ्रे
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब विनफ्रे ने जंगल की आग के समय मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इससे पहले साल 2019 में माउई में अपनी संपत्ति पर एक निजी सड़क खोली, जिससे लोगों को ब्रश में लगी आग से बचने में मिल सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed