Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marathi actor director Tushar Ghadigaonkar dies by suicide amid lack of work

Tushar Ghadigaonkar: मराठी एक्टर तुषार घाडीगावकर ने की खुदकुशी, दोस्त ने बताया किस बात से थे परेशान

Sat, 21 Jun 2025 12:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 21 Jun 2025 12:56 PM IST
सार

Tushar Ghadigaonkar Died: मराठी के अभिनेत तुषार घाडीगांवकर ने खुदकुशी कर ली है। उनके दोस्त ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरे शेयर करते हुए इसके बारे में बताया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Marathi actor director Tushar Ghadigaonkar dies by suicide amid lack of work
तुषार घाडीगावकर - फोटो : इंस्टाग्राम @ankur_vitthalrao_wadhave

विस्तार

मराठी अभिनेता और निर्देशक तुषार घाडीगांवकर की आत्महत्या की वजह से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि काम न मिलने की वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनके दोस्त और अभिनेता अंकुर वाडवे ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


दोस्त ने दी जानकारी
अंकुर, जिन्हें 'चला हवा येऊ द्या' में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, ने अपने इंस्टाग्राम पर तुषार की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में खुलासा किया कि तुषार ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने मराठी में लिखा 'क्यों, मेरे दोस्त? किस लिए? काम आता है और जाता है! हमें कोई रास्ता निकालना चाहिए, लेकिन आत्महत्या कोई रास्ता नहीं है!'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankur Vitthalrao Wadhave (@ankur_vitthalrao_wadhave)


Trending Videos

दोस्त ने जताया अफसोस
अंकुर ने आगे कहा कि आत्महत्या किसी भी स्थिति का समाधान नहीं है। उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा 'माना, मौजूदा स्थिति कठिन है, लेकिन यह समाधान नहीं हो सकता। तुषार घाडीगांवकर, तुम हार गए। तुम्हारे साथ, हम सब हार गए।'

यह खबर भी पढ़ें: Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा-मलाइका समेत कई सेलेब्स ने किया योग, हिना खान ने दिया यह खास संदेश

शादी और काम
तुषार ने 2022 में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ सिद्धि से शादी की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'नया सीजन शुरू हो रहा है।' 
काम के मोर्चे पर, तुषार घाडीगांवकर ने थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों में काम किया। उन्हें भीमराव मुडे के निर्देशन में बनी फिल्म 'तुमची मुल्गी' में उनकी अदाकारी के लिए जाना जाता है।

बॉलीवुड में भी आए नजर
तुषार घाडीगांवकर बॉलीवुड फिल्म 'मलाल' में भी नजर आए थे और उन्होंने नायक के दोस्त की भूमिका निभाई थी। तुषार ने क्लोव मिर्ची, मन कस्तूरी रे, बाहुबली, उनाद, जोम्बिवली, हे मन बावरे और संगीत बिबत अख्यान में काम किया है।
अभिनय के अलावा, उन्होंने घंटा नाद प्रोडक्शंस के तहत कई परियोजनाओं का निर्देशन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed