{"_id":"667bddeaffacafcd76079d34","slug":"many-artists-including-nikhil-siddhartha-are-busy-in-the-shooting-for-swayambhu-know-about-shoot-location-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swayambhu: 'स्वयंभू' के शूट में जुटे हुए है निखिल समेत कई कलाकार, इस खूबसूरत जंगल में चल रही है शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Swayambhu: 'स्वयंभू' के शूट में जुटे हुए है निखिल समेत कई कलाकार, इस खूबसूरत जंगल में चल रही है शूटिंग
Wed, 26 Jun 2024 02:54 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:54 PM IST
सार
निखिल सिद्धार्थ और संयुक्ता की नई फिल्म 'स्वयंभू' की शूटिंग को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। इसे बेहद खूबसूरत जंगल में शूट किया जा रहा है।
विज्ञापन
फिल्म 'स्वयंभू'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actor_nikhil
विस्तार
अभिनेता निखिल सिद्धार्थ अपनी नई फिल्म 'स्वयंभू' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को दमदार एक्शन देखने की उम्मीद है। निखिल की पिछली फिल्म 'स्पाई' थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली थी। अब उनकी नई फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
मारेडुमिली वन क्षेत्र में हो रही है शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'स्वयंभू' को लेकर ताजा अपडेट यह है कि फिलहाल मारेडुमिली वन क्षेत्र में फिल्म में शूटिंग चल रही है, जो आंध्र प्रदेश में स्थित है। यह इलाका बेदह खूबसूरत है। निखिल के साथ अन्य कलाकार भी सेट पर जमें हुए हैं। कहा जा रहा है कि इस लोकेशन पर फिल्म के कुछ अहम सीन को शूट किया जाएगा। बता दें कि सेट डिजाइन का काम एम प्रभाकरन की देख-रेख में हो रहा है।
विज्ञापन
Sharmila Tagore: शर्मिला टैगोर ने रणबीर की एनिमल पर दी प्रतिक्रिया, कहा- इसमें महिलाओं के प्रति घृणा थी मगर...
विज्ञापन
भरत कृष्णामाचारी कर रहे हैं निर्देशन
'स्वयंभू' का निर्देशन भरत कृष्णामाचारी कर रहे हैं। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ के साथ-साथ संयुक्ता भी मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। इन दोनों के अलावा नाभा नटेश भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह एक पीरियड एक्शन-एडवेंचर ड्रामा फिल्म है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
South Stars Wives: इन दक्षिण भारतीय सितारों की पत्नी हैं बहुत अमीर, संभालती हैं करोड़ों का व्यवसाय!
देश की सभी प्रमुख भाषाओं में रिलीज होगी 'स्वयंभू'
'स्वयंभू' का निर्माण पिक्सेल स्टूडियो के तहत भुवन और श्रीकर कर रहे हैं और टैगोर मधु फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म में रवि बसरूर का संगीत सुनने को मिलेगा। वहीं, वासुदेव मुनप्पगारी ने फिल्म के डायलॉग लिखे हैं। मनोज परमहंस सिनेमैटोग्राफी देख रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे देश की सभी प्रमुख भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
Sharvari Wagh: 'हीरामंडी' में शर्मिन को देख शरवरी ने कह दी दिल की बात, करियर के शुरुआती दिनों का किया जिक्र