फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manushi Chhillar responds to troll questioning why she is doing small Rolls

वीडियो देख यूजर्स ने मानुषी छिल्लर के फैसले पर उठाया सवाल, पूर्व मिस वर्ल्ड ने दिया करारा जवाब

Sat, 18 Oct 2025 11:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 18 Oct 2025 11:33 PM IST
सार

Manushi Chhillar Responds: हाल ही में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर एक गाने में नजर आईं। इस पर उन्हें यूजर्स ने ट्रोल किया। अब मानुषी ने यूजर को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
Manushi Chhillar responds to troll questioning why she is doing small Rolls
मानुषी छिल्लर - फोटो : यूट्यूब, इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री मानुषी छिल्लर दिलजीत दोसांझ के साथ नए गाने 'कुफर' को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस गाने को पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड पर कटाक्ष किया है और सवाल उठाया है कि क्या उनकी मौजूदगी 'छोटे-मोटे डांस अपीयरेंस तक ही सीमित रह गई है।' इस पर मानुषी ने जवाब दिया है।
विज्ञापन

फैंस ने मानुषी के फैसले पर उठाया सवाल
मानुषी का नया गाना 'कुफर' जब से रिलीज हुआ है तब से मानुषी की पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके अभिनय की तारीफ की है तो वहीं कई यूजर्स ने मानुषी के फैसले पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा 'मानुषी क्या आपने एमबीबीएस डिग्री पूरी कर ली?' एक और यूजर ने लिखा 'काश वह मिस वर्ल्ड के बाद एमबीबीएस की डिग्री जारी रखती।' 
एक यूजर ने लिखा 'एसटीएस से डॉक्टर बनने तक, मिस वर्ल्ड बनने तक, फिर महत्वाकांक्षी फिल्म स्टार बनने तक, अब छोटे-मोटे डांस शो तक सीमित? क्या यही मिस वर्ल्ड है?'

View this post on Instagram

A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar)


विज्ञापन
विज्ञापन

मानुषी ने दिया करारा जवाब
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, मानुषी ने कहा 'मैंने हमेशा उन लोगों की तारीफ की है जो शिक्षा को महत्व देते हैं। लेकिन मैंने यह भी सीखा है कि कला और अभिव्यक्ति के हर रूप का सम्मान करने में ही समझदारी है। दुनिया को विचारकों और रचनाकारों, दोनों की जरूरत है। जब वे दूसरों को ऊपर उठाने के लिए मदद करते हैं तो उनमें से कोई भी 'कम' नहीं होता। हर कदम, कहानी और गीत का अपना उद्देश्य होता है, कोई भी दूसरे से कम नहीं होता।'



विज्ञापन

मानुषी के बारे में
मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता जीती। उन्होंने 2022 में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं- राजकुमार राव के साथ 'मालिक' और जॉन अब्राहम के साथ 'तेहरान'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed