फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Muntashir Slammed yograj singh for comment hindi is womens language call him illiterate

Manoj Muntashir: ‘सुनिए इस जाहिल को…’, योगराज सिंह पर भड़के मनोज मुंतशिर; हिंदी और महिलाओं पर किया भद्दा कमेंट

Mon, 13 Jan 2025 03:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 13 Jan 2025 03:22 PM IST
सार

Manoj Muntashir:  गीतकार मनोज मुंतशिर ने अभिनेता योगराज सिंह की हिंदी को लेकर विवादित टिप्पणी पर जमकर आलोचना की है। मुंतशिर ने उन्हें जाहिल तक कह दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या और क्यों कहा?
 

विज्ञापन
Manoj Muntashir Slammed yograj singh for comment hindi is womens language call him illiterate
मनोज मुंतशिर और योगराज सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गीतकार मनोज मुंतशिर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह पर उनके लैंगिकवादी और विवादास्पद टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जताई। मुंतशिर ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए उनकी जमकर आलोचना की। दरअसल, हाल ही में एक पॉडकास्ट में योगराज सिंह ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि हिंदी 'महिलाओं की भाषा' है और इसमें ऊर्जा की कमी है। अब उनके इस बयान पर मनोज मुंतशिर ने पलटवार किया है और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई है। 

विज्ञापन


योजराज ने हिंदी को लेकर क्या कहा?
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और अभिनेता योगराज सिंह ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान हिंदी को महिलाओं की भाषा कहा और पंजाबी को मर्दों की भाषा बताया। उन्होंने कहा, "मुझे तो हिंदी ऐसी लगती है जैसे कोई औरत बोल रही हो... जब औरत बोलती है तो बहुत अच्छा लगता है, जब मर्द हिंदी बोलता है तो ऐसा लगता है के क्या बोल रहा है ये कौन आदमी है। मुझे वो फर्क लगता है।” उनके इस बयान ने एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bareilly Ki Barfi: री-रिलीज की गंगा में एक और फिल्म की डुबकी, फिर सिनेमाघरों में आ रही 'बरेली की बर्फी'

विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज मुंतशिर ने कहा- सुनिए इस जाहिल को…
योगराज सिंह के इस बयान पर मनोज मुंतशिर ने कड़ी आलोचना की और ट्विटर पर कहा, "युवराज सिंह ने देश का नाम ऊंचा किया था, लेकिन उनके पिता..., सुनिए उन्हें, "मर्दों की भाषा पंजाबी, औरतों की हिंदी'' दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भाषा और इस देश की वीर नारियों को अपमानित करने वाले इस शख्स को सीखाने वाला कोई होना चाहिए। स्त्रीत्व और हिंदी, दोनों ने हमें सहनशक्ति सिखाई है वरना इसे सबक सीखाने वाले हिंदी मां के बेटे-बेटियों की भारत में कोई कमी नहीं है। एक प्रार्थना इस शख्स के लिए अपने तेजस्वी गुरुओं की महान भाषा पंजाबी में करना चाहता हूं, जल्दी ठीक हो जाओ।” 


यह खबर भी पढ़ें: Sankranthiki Vasthunam: वेंकटेश के फैंस के लिए खुशखबरी, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे 'संक्रांतिकी वस्थुन्नम'


महिलाओं को लेकर की विवादित टिप्पणी
बातचीत के दौरान योगराज ने महिलाओं को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मुखिया नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "यदि आप पत्नी को सत्ता देते हैं तो वह आपके घर को नष्ट कर देगी। खेद है कि इंदिरा गांधी ने इस देश को चलाया और इसे नष्ट कर दिया। उन्हें सम्मान और प्यार दें, लेकिन उन्हें कभी भी सत्ता और शक्ति ना दें।" सोशल मीडिया पर मिल रही आलोचनाओं पर अभी युवराज सिंह और उनके पिता के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed