फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee says OTT is blessing for talented actors mainstream do not depend on talent

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने मुख्य धारा की फिल्मों को कहा कमतर? OTT को इन लोगों के लिए बताया आशीर्वाद

Sat, 30 Aug 2025 12:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 30 Aug 2025 12:38 PM IST
सार

Manoj Bajpayee On OTT: मनोज बाजपेयी ने ओटीटी और बड़े पर्दे की फिल्मों के बीच अंतर बताया है। उन्होंने कुछ बातों के लिए ओटीटी की तारीफ भी की है।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee says OTT is blessing for talented actors mainstream do not depend on talent
मनोज बाजपेयी - फोटो : ANI

विस्तार

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार होते हैं जो बहुत प्रतिभावान हैं। वह अपनी अलग अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि ओटीटी उनके जैसे कलाकारों के लिए आशीर्वाद है। उनके मुताबिक कई बार ओटीटी की कहानी बड़े पर्दे से ज्यादा मजबूत होती है।
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी ने बड़े पर्दे और ओटीटी पर बनाई पहचान
मनोज बाजपेयी बड़े पर्दे के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने 'दस्तक', 'द्रोह काल' और कई दूसरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। हाल के वर्षों में वह ओटीटी के मशहूर कलाकार बनकर उभरे हैं। उन्होंने ओटीटी शो 'द फैमिली मैन' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' जैसी सीरीज में अच्छी अदाकारी की है। पहले बड़े पर्दे पर फिर ओटीटी पर अपनी पहचान बना चुके अभिनेता ने दोनों के बीच अंतर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीटी ने कई कलाकारों को मौका दिया
मनोज बाजपेयी का कहना है कि ओटीटी की तुलना में भारत में थिएटरों की फिल्में प्रतिभा पर आधारित नहीं होती। यह फिल्में अगर बॉक्स ऑफिस पर चलती हैं तो इन्हें अच्छा माना जाता है। 
उन्होंने एएनआई से कहा कि ओटीटी बॉक्स ऑफिस के प्रदर्शन के बजाए अच्छी कहानी और प्रतिभा पर निर्भर है।

यह खबर भी पढ़ें: Bobby Deol: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की रिलीज से पहले बॉबी देओल पहुंचे लेह, नए लुक में दिए कई पोज
विज्ञापन

Manoj Bajpayee says OTT is blessing for talented actors mainstream do not depend on talent
इंस्पेक्टर जेंदे - फोटो : यूट्यूब
प्रतिभावान लोगों के लिए आशीर्वाद है ओटीटी
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा 'मुझे लगता है कि ओटीटी प्रतिभावान लोगों के लिए आशीर्वाद है। भारत में फिल्में प्रतिभा पर निर्भर नहीं करतीं। मुझे इसे दुख के साथ कहना पड़ रहा है। भारत में कई मुख्यधारा की फिल्में प्रतिभा पर आधारित नहीं होतीं। वह बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर निर्भर होती हैं। हालांकि ओटीटी पर मामला इसके विपरीत है। यहां आपको अच्छी कहानी और अच्छी प्रतिभा चाहिए। इसके बाद ही कुछ हो सकता है। पिछले सात वर्षों में मैंने यह देखा है।'

मनोज बाजपेयी का काम
मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंदे' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी पुलिस के किरदार में होंगे। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।
'इंस्पेक्टर जेंदे' का निर्देशन चिन्मय डी. मंडलेकर कर रहे हैं। इसे जय शेवक्रमणी और ओम राउत द्वारा निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed