{"_id":"65d3679860fc10ef0606b944","slug":"manoj-bajpayee-said-he-didnt-want-to-do-serial-swabhiman-and-thanked-mahesh-bhatt-for-recognising-his-talent-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए 'किलर सूप' स्टार, बोले - मुझे खुद पर संदेह होने लगा था","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manoj Bajpayee: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए 'किलर सूप' स्टार, बोले - मुझे खुद पर संदेह होने लगा था
Mon, 19 Feb 2024 08:08 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 19 Feb 2024 08:08 PM IST
सार
मनोज बाजपेयी अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए बोले, 'मैं उन दिनों काम की तलाश भटक रहा था। लगातार थिएटर करने के बावजूद मुझे कोई काम नहीं मिल रहा था और पैसों की कमी तो थी ही।'
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, वे वेब सीरीज 'किलर सूप' में नजर आए। इस सीरीज में वे डबल रोल में दिखाई दिए हैं। दर्शकों को उनका यह शो काफी पसंद आ रहा है। अपने शो की सफलता से खुश अभिनेता पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपने संघर्ष के दिनों को याद करते दिखाई दिए।
टेलीविजन में काम नहीं करना चाहता था
मनोज बाजपेयी अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए बोले, 'मैं उन दिनों काम की तलाश भटक रहा था। लगातार थिएटर करने के बावजूद मुझे कोई काम नहीं मिल रहा था और पैसों की कमी तो थी ही। उन्हीं दिनों मुझे मुझे सीरियल 'स्वाभिमान' के प्रोडक्शन हाउस से फोन आया था, लेकिन मैं टेलीविजन नहीं करना चाहता था। मुझे लगता था कि अगर मैं टेलीविजन शो करने लग जाऊंगा तो भ्रष्ट हो जाऊंगा।'
Don 3: 'डॉन 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, फरहान अख्तर कल करेंगे बड़ा एलान
विज्ञापन
महेश भट्ट ने दिखाया भरोसा
'किलर सूप' स्टार अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं मुंबई छोड़ कर जाने को तैयार था। मुझ लगने लग गया था कि मैं अच्छा अभिनेता नहीं हूं, लेकिन उन्हीं दिनों महेश भट्ट मुझसे मिले थे। उन्होंने कहा था कि तुम इस शहर को छोड़ कर नहीं जा सकते हो। देखना इस शहर में तुम्हारे सारे सपने पूरे हो जाएंगे। बस खुद पर यकीन रखो। मुझे तुम में नसीरुद्दीन शाह की झलक दिखाई देती है।'
Dhanush: धनुष की 'डी50' फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, निर्माताओं ने जारी किया अभिनेता का पहला पोस्टर
स्वाभिमान के लिए शुक्रगुजार
बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'स्वाभिमान' से की थी। मनोज कहते हैं, 'मैं 'स्वाभिमान' में काम नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरा एक दोस्त मुझे जबर्दस्ती 'स्वाभिमान' के प्रोडक्शन हाउस में लेकर गया और बोला मनोज काम करने को तैयार है। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है कि 'स्वाभिमान' ने मेरी फिल्म 'सत्या' के लिए कायर्शाला का काम किया है। मैं इस सीरियल के लिए महेश भट्ट का शुक्रगुजार हूं।'