{"_id":"67057237c18fc9683f030267","slug":"mani-ratnan-said-happy-to-be-able-to-make-film-on-it-after-receiving-national-award-for-ponniyin-selvan-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mani Ratnan: 'पोन्नियन सेल्वम' को राष्ट्रीय पुरस्कार पर मिलने पर बोले मणिरत्नम, 'खुश हूं इस पर फिल्म बना सका'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mani Ratnan: 'पोन्नियन सेल्वम' को राष्ट्रीय पुरस्कार पर मिलने पर बोले मणिरत्नम, 'खुश हूं इस पर फिल्म बना सका'
Tue, 08 Oct 2024 11:29 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:29 PM IST
सार
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 'पोन्नियन सेल्वम' को साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। फिल्म की सफलता पर निर्देशक मणिरत्नम ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें ये फिल्म निर्देशित करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
पोन्नियन सेल्वम पोस्टर- मणिरत्नम
- फोटो : इंस्टाग्राम @ponniyinselvan_movie/ani
विस्तार
विज्ञापन
दिग्गज फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की 'पोन्नियन सेल्वम' को साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें ये पुरस्कार दिया गया है। मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया है। पोन्नियन सेल्वम बेहद लोकप्रिय ऐतिहासिक नॉवेल पर आधारित है। इस फिल्म को इसके निर्देशन, कहानी और भव्यता के लिए काफी तारीफ मिली थी।
फिल्म की इस सफलता पर निर्दशक ने जताई खुशी
पुरस्कार मिलने के बाद निर्देशक ने कहानी का महत्व और इसे बड़े पर्दे पर उतारने के गौरव को लेकर एएनआई से बात की। उन्होंने कहा, "यह एक बड़ी क्लासिक है, जो तमिल में लिखी गई है और यह बेहद लोकप्रिय भी है। ये काफी पसंदीदा तमिल साहित्य है और मैं काफी खुश हूं कि मैं इस पर फिल्म बनाने में कामयाब रहा।"
विज्ञापन
Shilpa Shirodkar: 'बिग बॉस 18' के बाद और काम पाना चाहती हैं शिल्पा, कहा- इस शो का हिस्सा बनने का ये सही समय
विज्ञापन
कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखित ऐतिहासिक नॉवेल पर आधारित है फिल्म
महान मणिरत्नम द्वारा निर्देशित यह तमिल भाषा की फिल्म तमिलनाडु और दुनिया भर के तमिल प्रवासियों के बीच बहुत बड़ी हिट रही। यह कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखित एक काल्पनिक उपन्यास पर आधारित है, जो चोल साम्राज्य के प्रसिद्ध सम्राट राजराजा प्रथम के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म ने पूरे भारत में अपने हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ डब संस्करणों में भी अच्छा प्रदर्शन किया। मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस के तहत रत्नम और अल्लिराजा सुभास्करन द्वारा निर्मित ये फिल्म दो भागों में रिलीज हुई थी, जिसका ये पहला भाग है।
Singham Again: सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा इतिहास, टूटे सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में इतने करोड़ बटोर डाले व्यूज
साल 2023 में रिलीज हुआ था फिल्म का दूसरा भाग
फिल्म में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार नजर आए थे। साउथ के लोकप्रिय अभिनेता विक्रम, जयम रवि, कार्ति, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला, प्रभु,आर. सरथकुमार, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, रहमान और आर. पार्थिबन जैसे कई शानदार कलाकारों ने फिल्म में काम किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। मूल फिल्म के रिलीज के अगले साल ही इसका दूसरा भाग 'पोन्नियन सेल्वम 2' भी रिलीज कर दिया गया था।
सिंघम अगेन के कायल हुए करण जौहर, ट्रेलर को बताया ब्लॉकबस्टर