फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mangesh Kulkarni has passed away Actor and Writer has wrote Shah Rukh Khan film Yes Boss Awara paagal Deewana

Mangesh Kulkarni: अभिनेता और निर्देशक मंगेश कुलकर्णी का निधन, शाहरुख खान के लिए लिखी थी फिल्म 'यश बॉस'

Sat, 19 Oct 2024 07:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 19 Oct 2024 07:44 PM IST
सार

अभिनेता और लेखक मंगेश कुलकर्णी का निधन हो गया है। उन्होंने। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म यश बॉस भी लिखी थी। इसके साथ ही वे आवारा पागल दीवाना के लिए भी जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
Mangesh Kulkarni has passed away Actor and Writer has wrote Shah Rukh Khan film Yes Boss Awara paagal Deewana
मंगेश कुलकर्णी - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता और लेखक मंगेश कुलकर्णी का निधन हो गया है। उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगेश एक अभिनेता और लेखक के साथ-साथ बेहतरीन गीतकार भी थे। उन्होंने कई फिल्मों के लिए भी पटकथा लिखी थी, जिसमें 1997 में रिलीज हुई शाहरुख खान अभिनीत 'यस बॉस' भी शामिल है। इसके साथ ही वे साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' के भी सह-लेखक थे। 

विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर ने पूछा फिल्म इंडस्ट्री का सबसे हॉट व्यक्ति कौन? जवाब में मिला इन सितारों का नाम

विज्ञापन

इन फिल्मों के लिए लिखी बेहतरीन पटकथा
मंगेश ने 2017 में मिस्ट्री क्राइम ड्रामा 'फास्टर फेणे' की भी पटकथा लिखी थी। इसके साथ ही उन्होंने मराठी सीरियल 'अभलमाया' और 'वडालवत' के शीर्षक गीत भी लिखे थे। मंगेश का निधन धारावाहिक के शीर्षक गीत के जादूगर और बेहतरीन पटकथा लेखक को खोने जैसा है। मंगेश कुलकर्णी ने कुछ साल पहले मशहूर हुई टीवी सीरीज 'लाइफ लाइन' की पटकथा लिखी थी। इस सीरियल का निर्देशन विजया मेहता ने किया था। 
Lokesh Kanagaraj: शिवकार्तिकेयन के साथ धूम मचाएंगे लोकेश कनगराज? 'अमरन' के ऑडियो लॉन्च पर किया फिल्म का खुलासा

मराठी फिल्म से की थी करियर की शुरुआत
1993 में मराठी फिल्म लपांडव से अपनी शुरुआत करते हुए उन्होंने जल्द ही मुख्यधारा की बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने 1997 में आई फिल्म गुलाम-ए-मुस्तफा, 1999 में रिलीज हुई फिल्म दिल क्या करे और 2000 की फिल्म राजा को रानी से प्यार हो गया जैसी फिल्मों के लिए भी लेखन किया। उनके मशहूर कामों में मराठी के गीत शामिल हैं।
Noor Alfallah: अल पचिनो की पूर्व प्रेमिका नूर अलफल्लाह ने लव लाइफ पर की बात, बिल माहेर संग रोमांस पर कहा ये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed