{"_id":"666bfab255adb7c63b01d31c","slug":"mandira-bedi-shared-experience-of-hosting-cricket-world-cup-said-her-questions-ignored-by-panel-members-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandira Bedi: विश्व कप की मेजबानी के दौरान मंदिरा हुई थीं भेदभाव का शिकार, वर्षों बाद अभिनेत्री का छलका दर्द","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mandira Bedi: विश्व कप की मेजबानी के दौरान मंदिरा हुई थीं भेदभाव का शिकार, वर्षों बाद अभिनेत्री का छलका दर्द
Fri, 14 Jun 2024 01:44 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:44 PM IST
सार
अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने साल 2003 में क्रिकेट विश्व कप की पहली बार मेजबानी की थी। अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
मंदिरा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ mandirabedi
विस्तार
अभिनेत्री मंदिरा बेदी टीवी और फिल्म जगत का एक मशहूर नाम हैं। अभिनेत्री ने साल 2003 में क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी की। हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में मंदिरा ने अपने अनुभवों को साझा किया। मंदिरा ने अपने साथ हुए भेदभाव को लेकर जब बात की तो इसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि पैनल में शामिल लोग उनके सवालों को अनदेखा कर देते थे। मंदिरा ने कहा वह एक हफ्ते तक रोती रहीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने खुद के अंदर एक बड़ा बदलाव किया। आइए जानते हैं मंदिरा ने क्या साझा किया?
मंदिरा के आने से उत्साहित नहीं थे पैनल के लोग
एक साक्षात्कार के दौरान क्रिकेट जगत में अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, ‘यह आसान नहीं था, उनके पैनल में कोई महिला नहीं थी, इसलिए पैनल में बैठे दिग्गज लोग पैनल में एक महिला को रखने के बारे में कुछ खास उत्साहित नहीं थे। हालांकि, मेरे कुछ सवाल सच में मूर्खतापूर्ण, अप्रासंगिक और बेवकूफी से भरे थे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आप वही सवाल पूछें जो आपके दिमाग में आते हैं। आपके दिमाग में जो कुछ भी है, वह टेबल से बाहर नहीं है, आगे बढ़ें और पूछें।’
जब क्रिकेटर के रोल में दिखी ये एक्ट्रेस, रानी का किरदार था सबसे जुदा
विज्ञापन
मंदिरा के सवालों को किया गया अनदेखा
अभिनेत्री मंदिरा ने बताया कि जब वह सवाल पूछती थीं, तो क्रिकेट विशेषज्ञ बस उसके चेहरे को देखते और कैमरे की ओर देखकर जो कुछ भी वह बोलना चाहते थे, बोलने लगते थे, बिना यह जाने की उन्होंने क्या पूछा है?
शो के अंत में रोती थीं मंदिरा
मंदिरा ने याद करते हुए कहा, ‘हर शो के अंत में मैं अपना सिर नीचे कर लेती थी और रोती थी और मेरे अगल-बगल बैठे लोग कहते थे, ‘मैं अभी जाकर कॉफी पीता हूं। क्या आप कॉफी लेंगी?’ और बस वो चले जाते थे। मैं दुखी थी और पहले एक हफ्ते तक किसी ने कुछ नहीं कहा। मैं हकला और लड़खड़ा रही थी, मैं घबरा रही थी और मुझे कहीं से कोई समर्थन नहीं मिला। वहीं, मेरे पास में एक सह होस्ट था और उसके सवालों को स्वीकार किया जा रहा था।’ हालांकि, इसके बाद मंदिरा ने अपने अंदर कई बड़े बदलाव किए और खुद को साबित किया। मंदिरा ने साझा किया कि आखिर में टाइगर पटौदी एक बार उनके स्टूडियो में आए और उन्होंने कहा, ‘आप वही मंदिरा बेदी हैं जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है?’ बता दें कि मंदिरा बेदी ने साल 2007 क्रिकेट विश्व कप की भी मेजबानी की। उन्होंने 2004 और 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल सीजन 2 की भी मेजबानी की थी।
CM Pinarayi Vijayan: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की टीम को केरल सीएम ने किया सम्मानित, पोस्ट साझा कर दी सभी को बधाई