फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kerala CM Pinarayi Vijayan honored Payal Kapadia All We Imagine as Light Team Of Winning Cannes Grand Prix

CM Pinarayi Vijayan: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की टीम को केरल सीएम ने किया सम्मानित, पोस्ट साझा कर दी सभी को बधाई

Fri, 14 Jun 2024 01:25 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 14 Jun 2024 01:25 PM IST
सार

पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' की टीम को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सम्मानित किया है। उन्होंने टीम के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की है।

विज्ञापन
Kerala CM Pinarayi Vijayan honored Payal Kapadia All We Imagine as Light Team Of Winning Cannes Grand Prix
सीएम विजयन के साथ ऑल वी इमेजिन एज लाइट की टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने के कलाकारों को सम्मानित किया है। हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में फिल्म को मिली उपलब्धि के लिए सीएम पिनाराई ने पूरी टीम को उन्हें सम्मानित किया गया। पायल कपाड़िया द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कान में प्रतिष्ठित ग्रांड प्रिक्स पुरस्कार जीता। ग्रांड प्रिक्स, पाल्मे डी ओर के बाद फिल्म महोत्सव का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसके साथ ही पायल ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म निर्माता बनी हैं।

विज्ञापन

'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की टीम को किया सम्मानित

फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' में बेहतरीन अभिनय करने वाले सितारों में कानी कुसरुति, दिव्या प्रभा, हृदु हारून और अजीज नेदुमंगद शामिल हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सम्मानित किया। सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को भी उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया। 'कान' में उन्हें पियरे एंजिनियक्स एक्सेललेंस इन सिनेमैटोग्राफी अवार्ड मिला था। सीएम विजयन ने टीम की प्रशंसा करते हुए टीम के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन


Chandu Champion Review: कार्तिक आर्यन की मजबूत अदाकारी ने जीते दिल, पढ़िए कहानी के अलावा और कहां चूकी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम विजयन ने पोस्ट साझा कर दी बधाई

उन्होंने लिखा, 'चार मलयाली अभिनेताओं कानी कुसरुति, दिव्या प्रभा, अजीस नेदुमंगद और हृदय हारून का सम्मान किया। इन लोगों ने कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रांड प्रिक्स विजेता फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। साथ ही कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा को गौरवान्वित करने वाले सभी लोगों को बधाई। कुवैत त्रासदी के मद्देनजर, समारोह बिना किसी उत्सव के आयोजित किया गया था। सभी कलाकारों को भविष्य में और अधिक सफलता की शुभकामनाएं।'




30 वर्षों में पहली बार मिला यह सम्मान 

पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' कान में पिछले तीस वर्षों में यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी है। पायल कपाड़िया पहली भारतीय महिला निर्देशक हैं जिनकी फिल्म पहली बार मुख्य प्रतियोगिता में प्रदर्शित की गई है। फिल्म की कहानी दो नर्सों, सहकर्मियों और रूममेट्स के व्यक्तिगत संघर्षों से गुजरते हुए उनके जीवन पर आधारित है। 

Saba Azad: ऋतिक को डेट करने के कारण सबा को दो साल तक नहीं मिला VO का काम, बोलीं- हम अंधकार युग में जी रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed