फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manasi Parekh safely return to Mumbai from Nepal explain the difficulties during visit

सुरक्षित लौटीं मानसी पारेख, नेपाल बाढ़ में फंसी थीं अभिनेत्री; यात्रा में हुई मुश्किल का किया जिक्र

Mon, 31 Aug 2026 12:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 31 Aug 2026 12:09 PM IST
सार

Nepal Flood: अभिनेत्री मानसी पारेख सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं। वह अपने परिवार से मिल कर भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नेपाल बाढ़ के बारे में बताया है। 
 

विज्ञापन
Manasi Parekh safely return to Mumbai from Nepal explain the difficulties during visit
मानसी पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री मानसी पारेख रविवार को सुरक्षित मुंबई लौट आईं। वह सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन की तरफ से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर थीं। इस दौरान वह नेपाल में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में फंस गई थीं। उन्हें लेकर चिंता जताई जा रही थी। हालांकि वह बाढ़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन


भावुक हुआ परिवार
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में मानसी को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति और बेटी से मिलकर भावुक होते देखा जा सकता है। इस मुश्किल दौर के बाद जब परिवार के लोग एक-दूसरे से मिले, तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन

घर लौटने के बाद मानसी ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जो लगातार उनका हाल-चाल ले रहे थे और उनकी खैरियत के लिए चिंता जता रहे थे।

Manasi Parekh safely return to Mumbai from Nepal explain the difficulties during visit
मानसी पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
मुश्किल थे पिछले कुछ दिन
पिछले तीन-चार दिनों के मुश्किल भरे अनुभव को साझा करते हुए अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'आप सभी के प्यार, मैसेज, कॉल और दुआओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले 3-4 दिन बहुत मुश्किल भरे रहे और चीन से निकलकर नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना किसी जंग को जीतने जैसा महसूस हुआ।'



चार घंटे फंसी रही बस
मानसी ने बताया कि तिब्बत के न्यालम में जबरदस्त भूस्खलन के कारण उनकी यात्रा रुक गई थी और वह लगभग चार घंटे तक अपनी बस में फंसे रहे। रास्ता साफ होने के बाद, ग्रुप नेपाल की ओर आगे बढ़ पाया। हालांकि, उनकी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई थीं, क्योंकि जल्द ही उन्हें नेपाल बॉर्डर के पास एक और भूस्खलन का सामना करना पड़ा।

Manasi Parekh safely return to Mumbai from Nepal explain the difficulties during visit
मानसी पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
मुश्किल था रास्ता
उन्होंने आगे कहा 'हमें वहां से पैदल गुजरना पड़ा क्योंकि दूसरी तरफ इंतजार कर रही बसों तक पहुंचने का हमारे पास कोई और रास्ता नहीं था। फिर काठमांडू तक का सफर हमारी जिंदगी की सबसे ऊबड़-खाबड़ बस यात्रा थी। यह सफर 4 घंटे का था। मगर यह सब सार्थक था क्योंकि इसका मतलब था मुंबई लौटना, अपने परिवार के पास आना और अपनी बेटी को चूम पाना।'



नेपाल बाढ़ के बारे में जानकारी
आपको बता दें कि नेपाल में 26 अगस्त को भयानक बाढ़ आई थी। इसमें कई घर तबाह हो गए। सैकड़ों लोगों की जानें गई और कई लोग इससे प्रभावित हुए।
नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक नेपाल बाढ़ में 903 लोगों की मौत हुई है और 2500 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन

Manasi Parekh safely return to Mumbai from Nepal explain the difficulties during visit
मानसी पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
मानसी पारेखा का काम
काम की बात करें तो, मानसी अगली बार नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर को रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'चुंबक' में नजर आएंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deecee Paps (@deeceepaps)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed