फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mammootty fully recovered Malayalam actor expected to return soon Know About his Health Update

Mammootty Health Update: पूरी तरह दुरुस्त हुए अभिनेता ममूटी, दुआओं के लिए जताया प्रशंसकों का आभार

Tue, 19 Aug 2025 03:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Aug 2025 03:23 PM IST
सार

Malayalam Actor Mammootty: ममूटी के फैंस के लिए खुशखबरी है। मलयालम अभिनेता अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। वे जल्द ही वापसी करेंगे और एक्शन का दम दिखाएंगे। 

विज्ञापन
Mammootty fully recovered Malayalam actor expected to return soon Know About his Health Update
अभिनेता ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम@george.mammootty

विस्तार

बीते कुछ वक्त से मलयालम अभिनेता ममूटी अपनी खराब सेहत के चलते खबरों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि वे खराब सेहत से जूझ रहे हैं और इस तरह की खबरों ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी। मगर, प्रशंसकों के लिए अब राहत की खबर है। ममूटी अब पूरी तरह फिट हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे जल्द एक्शन का दम दिखाते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

Mammootty fully recovered Malayalam actor expected to return soon Know About his Health Update
एक्टर ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता के मेकअप मैन शेयर किया पोस्ट
ममूटी के स्वस्थ होने की खबर को प्रोड्यूसर जॉर्ज और एंटो जोसेफ ने एक पोस्ट से कन्फर्म किया है। इसके अलावा एक्टर के मेकअप मैन ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें अभिनेता हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by George Sebastian (@george.mammootty)


विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'सभी का आभारी हूं'
कैप्शन में लिखा है, 'मैं आप सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन करता हूं। मेरी आंखें खुशी से भीगी हुई हैं। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने प्रार्थना की, उन सभी का जो मेरे साथ खड़े रहे, उन सभी का जिन्होंने मुझे यह कहकर दिलासा दी कि कुछ नहीं होगा, उन सभी का जिन्होंने मेरे लिए असीम प्रेम लुटाया। धन्यवाद!

Chiranjeevi Hanuman Release Date: 'चिरंजीवी हनुमान' की रिलीज डेट का एलान, जानिए कब दस्तक देगी AI जनरेटेड फिल्म

विज्ञापन

फैंस बोले- 'वापसी का इंतजार है'
अभिनेता के स्वस्थ होने की खबर सुनकर फैंस ने राहत की सांस ली है और अभिनेता के बेहतर स्वास्थ्य की दुआ की है। एक यूजर ने लिखा, 'लीजेंड कभी थकते नहीं, वे हमेशा उत्थान करते हैं। वापसी पर स्वागत है'। वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'हमें आपकी वापसी का इंतजार है'। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'अब और भी मजबूत होकर लौटिएगा'। एक यूजर ने लिखा, 'यकीन है, नई पारी और धमाकेदार होगी'।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed