फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chiranjeevi hanuman the enternal release date: AI Driven Movie will hit theatres On Hanuman Jayanti

Chiranjeevi Hanuman Release Date: 'चिरंजीवी हनुमान' की रिलीज डेट का एलान, जानिए कब दस्तक देगी AI जनरेटेड फिल्म

Tue, 19 Aug 2025 02:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Aug 2025 02:52 PM IST
सार

Chiranjeevi Hanuman Release Date Announced: एआई जेनरेटिड फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। जानिए तारीख

विज्ञापन
Chiranjeevi hanuman the enternal release date: AI Driven Movie will hit theatres On Hanuman Jayanti
चिरंजीवी हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान-द एटरनल' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म इसलिए भी खास है कि यह देश की पहली एआई जेनरेटिड फिल्म है। आज मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। यह फिल्म साल 2026 में हनुमान जयंती के अवसर पर दस्तक देगी।

विज्ञापन

मेकर्स ने दिखाई पहली झलक
अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क मिलकर बजरंगबली की कहानी को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं और वह भी एआई तकनीक के माध्यम से। मेकर्स ने आज फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा है, 'फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान-द इटरनल' की कालजयी कहानी को सिनेमाघरों में पेश करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abundantia Entertainment (@abundantiaent)


विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल हनुमान जयंती पर होगी रिलीज
यह अपनी तरह की पहली फिल्म है, जो मेड-इन-एआई और मेड-इन-इंडिया अवतार में है। अपनी संस्कृति और विरासत समृद्ध इस फिल्म को हम साल 2026 में हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज करने जा रहे हैं'।

Khesari Lal Yadav: 'पाप धोने वाले...', प्रेमानंद महाराज के मामले में खेसारी का बड़ा बयान; यूजर्स ने किया ट्रोल

विज्ञापन

50 इंजीनियर्स की टीम कर रही फिल्म पर काम
जैसा कि फिल्म के नाम से स्पष्ट है यह फिल्म भगवान हनुमान पर आधारित है। यह रामायण जैसे महाकाव्य और भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 50 से ज्यादा इंजीनियर्स की टीम मिलकर बना रही है। इंजीयिर्स की टीम सांस्कृतिक विद्वानों और साहित्यकारों की मदद से इसकी स्क्रिप्ट और कहानी को असली रूप देने में जुटी है। फिल्म की रिलीज डेट के एलान के साथ ही दर्शकों ने खुशी जताई है। कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि नई तकनीक के सहारे बनी इस फिल्म को देखने का अनुभव काफी दिलचस्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed