{"_id":"6647160361aaffc9190aa30b","slug":"mami-mumbai-film-festival-2024-announced-and-early-bird-deadline-for-film-submissions-is-may-31-2024-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MAMI 2024: मुंबई में साल के सबसे बड़े फिल्मी मेले की तैयारी, देर न करें फिल्म जमा करने की आखिरी तारीख ये है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
MAMI 2024: मुंबई में साल के सबसे बड़े फिल्मी मेले की तैयारी, देर न करें फिल्म जमा करने की आखिरी तारीख ये है
Fri, 17 May 2024 02:09 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 17 May 2024 02:09 PM IST
सार
मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल का एलान हो चुका है। इस साल अक्तूबर में होने जा रहे इस फेस्टिवल का आयोजन मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज करती है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल अपने नए एडिशन के साथ इस साल फिर आ रहा है। इस बार यह फेस्टिवल कब शुरू होगा, इसकी तारीख का एलान हो चुका है। साथ ही फिल्म भेजने की डेडलाइन भी पता चल चुकी है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं। फेस्टिवल के लिए दक्षिण एशियाई, दक्षिण एशियाई प्रवासी और दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं के लिए फिल्म भेजने की तारीख भी बता दी गई है।
विज्ञापन
Bahubali Crown Of Blood Review: ‘बाहुबली’ के नाम पर धोखा निकली राजामौली की नई सीरीज, लचर कहानी, घटिया एनीमेशन
विज्ञापन
नए विचारों के आदान-प्रदान का मंच
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित दक्षिण एशियाई फिल्म समारोहों में से एक मामी फेस्टिवल का मकसद सिनेमा के क्षेत्र में नए विचारों का आदान-प्रदान, सहयोग और व्यावसायिक अवसरों को सुविधाजनक बनाना है। साथ ही बेस्ट ग्लोबल सिनेमा को मुंबई में लाना है। इस फेस्टिवल का आयोजन मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (एमएएमआई) करती है।
विज्ञापन
India's Best Dancer 4: आप भी बनना चाहते हैं इंडिया के बेस्ट डांसर, कर लीजिए तारीख नोट, दिल्ली में होगा ऑडिशन
इस दिन शुरू होगा फेस्टिवल
इस बार फेस्टिवल 19 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक मुंबई में चलेगा। फिल्म निर्माता MAMI की आधिकारिक वेबसाइट (www.mumbaifilmfestival.com) पर अपनी फिल्में जमा कर सकते हैं। फिल्म भेजने की डेडलान 31 मई 2024 है। यह फेस्टिवल सिनेमा की दुनिया में उभरती नई प्रतिभा को मौका देने के साथ-साथ भारतीय दर्शकों को नए नजरिए से सिनेमा देखने के लिए प्रोत्साहित करने को प्रतिबद्ध है।
Srikanth Day 7 Collection: लागत के आधे तक भी नहीं पहुंचा ‘श्रीकांत’ का कलेक्शन, राजकुमार की लगातार 11वीं फ्लॉप
क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा?
मामी फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए इसकी चेयरपर्सन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ' 2023 में लॉन्च किए गए मामी में अपने नए नजरिए के साथ हमने एक इकोसिस्टम बनाया, जो दक्षिण एशियाई और दक्षिण एशियाई प्रवासी फिल्मों और निर्माताओं को हाईलाइट करता है। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'जिस तरह सिनेमा और कहानी कहने का तरीका महत्वपूर्ण बदलावों से गुजर रहा है, हमें यकीन है कि हमारा यह फेस्टिवल अलग-अलग कहानियों को बढ़ावा देने और फिल्म निर्माताओं व दर्शकों के बीच संबंधों को सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाता है। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।
Lionsgate: डरा रहा जुगल हंसराज का ये लुक, लायन्सगेट की एक्शन थ्रिलर परियोजना से पहली झलक आई सामने