श्रद्धा कपूर: अभिनेत्री ने बताई 'ईठा' चुनने की वजह, फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव पर दिया बयान; ढ़ोल पर लगाए ठुमके
- बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
- इस फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हो चुका है।
- ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा ने फिल्मों की कहानी पर बात करते हुए बड़े बयान दिए।
विस्तार
बॉलीवुड पर क्या बोलीं श्रद्धा?
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा ने बॉलीवुड में फिल्मों की कहानी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'हमारी इंडस्ट्री को अच्छी कहानी की जरूरत है। इस तरह की फिल्में बननी चाहिए। मुझे लगता है कि ये बहुत छोटी सोच होती है। हमें इंडस्ट्री के बारे में सोचना चाहिए कि हम इंडस्ट्री को आगे कैसे बढ़ा सकते हैं। जब हम सब ऐसा सोचेंगे ना, तब हमारी इंडस्ट्री बहुत आगे बड़ी हो जाएगी।'
श्रद्धा ने कहा कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें 'ईठा' जैसी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। उन्होंने 'छावा' के बाद एक अलग विषय चुनने के लिए निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की तारीफ भी की।
उन्होंने कहा, 'जाहिर सी बात है कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। 'छावा' के बाद लक्ष्मण सर के लिए सबसे आसान होता कि वह एक और योद्धा पर आधारित फिल्म बनाते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैंने उनसे इस बारे में पूछा भी था। तब उन्होंने मुझसे कहा, 'मैं एक अलग दुनिया दिखाना चाहता हूं।' मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत शानदार फैसला लिया है।'
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा ने ढ़ोल पर डांस भी किया। इस दौरान एक्ट्रेस बेफिक्र होकर ठुमके लगाती नजर आईं। साथियों के साथ श्रद्धा का ये डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
देखें वीडियो-
- फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा अहम भूमिका में हैं।
- इसके अलावा रणदीप फिल्म में अन्ना सावंत मर्चेंट का किरदार निभा रहे हैं।
- वहीं, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं।
- दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर भी इस फिल्म में नजर आएंगे।
पहले फिल्म 'ईठा' इसी साल अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई। अब श्रद्धा कपूर की यह फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ें- रामायण: कितनी लंबी है रणबीर कपूर की अगली फिल्म? सीबीएफसी से मिला यू सर्टिफिकेट; पोस्ट क्रेडिट सीन रहेगा खास