फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nora Fatehi Summoned By Delhi Court As Witness In Sukesh Chandrashekhar Extortion Case

सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही की बढ़ीं मुश्किलें? कोर्ट ने इस दिन किया तलब, मामले में क्या है नया अपडेट?

Fri, 30 Oct 2026 04:53 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 30 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 
  • एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर के केस में नोरा फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। 
  • जानिए केस में क्या है नया अपडेट। 

विज्ञापन
Nora Fatehi Summoned By Delhi Court As Witness In Sukesh Chandrashekhar Extortion Case
सुकेश केस में नोरा फतेही को समन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। 200 करोड़ की ठगी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेकर से जुड़े मामले में कोर्ट ने नया आदेश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन


नोरा को बनना होगा मामले की गवाह
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा को इस मामले में गवाह के तौर पर पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उन्हें 2 नवंबर 2026 को पेश होने के लिए समन जारी किया है।
विज्ञापन


दरअसल, नोरा फतेही का नाम इस मामले में दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में गवाह के तौर पर शामिल है। इसी के चलते कोर्ट ने उन्हें अपना पक्ष रखने और गवाही देने के लिए तलब किया है। यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली केस का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Nora Fatehi Summoned By Delhi Court As Witness In Sukesh Chandrashekhar Extortion Case
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : X @ani_digital
क्या है पूरा मामला? 
यह केस कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने और उसके पैसे को वैध बनाने (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़ा है। केस में अब तक नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि मामले में जांच जारी है। अब नोरा फतेही को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 नवंबर 2026 को गवाह के तौर पर पेश होना होगा। 

ये भी पढ़ें- क्या पलक-इब्राहिम का हुआ ब्रेकअप?: दावा- साथ करने वाले थे शूट, फिर किया रद्द; जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed