फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jugal Hansraj edgy and dangerous look revealed from Lionsgate action thriller project suniel shetty

Lionsgate: डरा रहा जुगल हंसराज का ये लुक, लायन्सगेट की एक्शन थ्रिलर परियोजना से पहली झलक आई सामने

Fri, 17 May 2024 01:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 17 May 2024 01:24 PM IST
सार

लायन्सगेट की आगामी परियोजना से जुगल हंसराज का आकर्षक और खतरनाक लुक सामने आया है। लायन्सगेट भारतीय भाषा की कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। सुनील शेट्टी, जुगल हंसराज और पूजा भट्ट  अभिनीत यह एक्शन थ्रिलर परियोजना उनमें से एक है। 

 

विज्ञापन
Jugal Hansraj edgy and dangerous look revealed from Lionsgate action thriller project suniel shetty
जुगल हंसराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हाल ही में लायन्सगेट ने भारत में हिंदी फिल्मों के निर्माण के लिए ‘अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट’ और ‘ईएफएआर’ से हाथ मिलाया है। यह साथ मिलकर कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिसमें कॉमेडी और एडवेंचर फिल्में शामिल हैं। बता दें कि कई फिल्मों की स्क्रिप्ट पर भी काम चल रहा है। अब लायन्सगेट के एक एक्शन थ्रिलर परियोजना से जुगल हंसराज का खतरनाक लुक सामने आया है। एक्शन से भरपूर आगामी परियोजना से जुगल हंसराज के किरदार को प्रदर्शित करता हुआ यह लुक सामने आया है। 
विज्ञापन




बिल्कुल अलग दिख रहे जुगल हंसराज
सूत्रों के मुताबिक हंसराज लायन्सगेट की इस परियोजना में एक विरोधी की भूमिका में नजर आएंगे। हंसराज के लुक की बात करे तो वह लंबी दाढ़ी, सफेद बाल और बहुत सशक्त और कठोर दिख रहे हैं। यह उनके अब तक के चॉकलेट बॉय व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग है। 
विज्ञापन

Bahubali Crown of Blood: बाहुबली-क्राउन ऑफ ब्लड की रिलीज की रणनीति ने किया फैंस को निराश, जानिए वजह
विज्ञापन
विज्ञापन





नई भूमिका को लेकर रोमांचित हैं अभिनेता
सुनील शेट्टी और पूजा भट्ट के साथ लायन्सगेट के एक्शन थ्रिलर परियोजना का हिस्सा बनने पर जुगल हंसराज ने कहा, ‘नई भूमिका में अंधेरे और भयावह पक्ष की खोज करना मेरे लिए रोमांचक और चुनौतीपूर्ण दोनो रहा है। मेरे लिए यह एक अज्ञात क्षेत्र में प्रवेश करने जैसा है। मैं अपनी इस यात्रा को दर्शकों के साथ साझा करना चाहता हूं और यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि यह सब लोगो के सामने कैसा आता है?’




डिजिटल स्ट्रीमर्स को टक्कर देगा लायंसगेट
लायन्सगेट प्ले एशिया, जो दक्षिण पूर्व एशिया से संचालित होता है, स्ट्रीमिंग बाजार में अपनी प्रोफाइल को बढ़ाने के लिए तैयार हैं। डिजिटल स्ट्रीमिंग के बाजार में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव और डिज्नी प्लस हॉटस्टार यहां पर पहले से अपनी तगड़ी पैठ बनाए हुए हैं। 
Jerry Bruckheimer: जेरी ने दी खुशखबरी, अगले सप्ताह से शुरू होगी ब्रैड पिट की रेसिंग फिल्म 'एफ वन' की शूटिंग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed