फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malini Awasthi Birthday: Know About Folk Singer Chandan Kiwad book writer Career Songs And life story

Malini Awasthi Birthday: भारतीय लोक से रूबरू कराती है इनकी सुरीली आवाज, 'चंदन किवाड़' से लेखन पारी भी शुरू

Tue, 11 Feb 2025 03:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Feb 2025 03:48 PM IST
सार

Malini Awasthi Birthday: मशहूर लोकगायिका मालिनी अवस्थी आज 11 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनकी सुरीली आवाज से दुनिया परिचित है, अब पहली किताब 'चंदन किवाड़' से उनके शब्द भी महक रहे हैं।

विज्ञापन
Malini Awasthi Birthday: Know About Folk Singer Chandan Kiwad book writer Career Songs And life story
मालिनी अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज की बिटिया! मालिनी अवस्थी, इनका नाम लेते ही परिचय की जरूरत नहीं पड़ती। इन्होंने भारतीय लोक के रंग अपने संगीत और सुरीली आवाज से जन-जन तक पहुंचाए हैं। सोहर हो, कजरी गीत हों या विवाह गीत और भजन, मालिनी अवस्थी जिस अंदाज में पेश करती हैं उसमें अपनी संस्कृति और सभ्यता की झलक नजर आती है। आज मालिनी अवस्थी की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि आज 11 फरवरी को इनका जन्मदिन है। आइए जानते हैं... 

विज्ञापन

Malini Awasthi Birthday: Know About Folk Singer Chandan Kiwad book writer Career Songs And life story
मालिनी अवस्थी - फोटो : इंस्टाग्राम

गोल्ड मेडलिस्ट हैं मालिनी अवस्थी
मालिनी अवस्थी का जन्म 11 फरवरी 1967 को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुआ। मालिनी अवस्थी हिंदी और अवधी गानों के अलावा ठुमरी और कजरी की भी प्रस्तुति देती हैं। लोकगायिका ने भातखंडे विश्वविद्यालय, लखनऊ से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। मालिनी अवस्थी पढ़ाई में बहुत होशियार रही हैं। वे हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Malini Awasthi Birthday: Know About Folk Singer Chandan Kiwad book writer Career Songs And life story
मालिनी अवस्थी-अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : इंस्टाग्राम

पद्मश्री से हो चुकी हैं सम्मानित
इसके अलावा मालिनी अवस्थी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी में मॉर्डन हिस्ट्री में एमए भी किया और फिर से गोल्ड मेडल हासिल किया। वे बनारस घराने की महान हिंदुस्तानी क्लासिकल गायिका पद्मा विभूषण विदुषी गिरिजा देवी की शिष्या रहीं। मालिनी भोजपुरी के अलावा अवधीऔर हिंदी भाषा में भी गाती हैं। गायन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारत सरकार उन्हें साल 2016 में देश के बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है। उन्हें सहारा अवध सम्मान (2003), यश भारती यूपी सरकार (2006), नारी गौरव (2000) और कालिदास सम्मान सहित कई और पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन

Malini Awasthi Birthday: Know About Folk Singer Chandan Kiwad book writer Career Songs And life story
मालिनी अवस्थी का परिवार - फोटो : अमर उजाला

आईएएस से रचाई शादी
मालिनी अवस्थी की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका विवाह आईएएस अवनीश कुमार अवस्थी से हुआ, जो यूपी सरकार के प्रमुख सचिव के रूप में रिटायर हुए। मालिनी अवस्थी के दो बच्चे-बेटा अद्वतीय और बेटी अनन्या हैं। 

Malini Awasthi Birthday: Know About Folk Singer Chandan Kiwad book writer Career Songs And life story
मालिनी अवस्थी - फोटो : इंस्टाग्राम

मालिनी अवस्थी के फिल्मी गाने
मालिना अवस्थी ने कई फिल्मों के गाने भी गाए हैं। मालिनी अवस्थी ने फिल्मों में पार्श्वगायिका के रूप में पहला गाना फिल्म 'भोले शंकर' में गाया है। उन्हें पार्श्व गायन में ये पहला ब्रेक फिल्म के निर्देशक पंकज शुक्ल ने दिया। इसके अलावा उन्होंने 'दम लगा के हईशा' फिल्म का सुंदर सुशील गाना गाया, जिसमें अनु मलिक ने म्यूजिक दिया था। इसके अलावा वो 'बम बम बोले', 'एजेंट विनोद', 'इश्क' जैसी बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गा चुकी हैं। मालिनी अवस्थी ने बतौर लेखिका सफर शुरू किया है। उनकी पहली किताब 'चंदन किवाड़' है। 02 फरवरी को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में किताब का विमोचन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed