{"_id":"69333ab278b7e718c4016781","slug":"malaysian-fans-queuing-up-to-click-a-picture-with-ajith-kumar-video-goes-viral-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया में हुआ इस एक्टर का भव्य स्वागत, साथ फोटो खिंचवाने के लिए लगी फैंस की लंबी लाइन; देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मलयेशिया में हुआ इस एक्टर का भव्य स्वागत, साथ फोटो खिंचवाने के लिए लगी फैंस की लंबी लाइन; देखें वायरल वीडियो
Sat, 06 Dec 2025 01:34 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:34 AM IST
सार
Indian Actor: भारत के एक बड़े अभिनेता मलयेशिया पहुंचे। यहां फैंस उनके साथ फोटो लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े हो गए। अभिनेता ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया।
विज्ञापन
फैंस के साथ अजित कुमार
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के मशहूर अभिनेता इन दिनों रेसिंग में बिजी हैं। इसी सिलसिले में वह मलयेशिया पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ है। कई फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कई फैंस लाइन लगाकर खड़े हैं ताकि वह अभिनेता के साथ सेल्फी ले सकें। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि अजित कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Malaysian Fans queuing up to click a picture with #AjithKumar pic.twitter.com/8Dh4TpSJga
— Trollywood 𝕏 (@TrollywoodX) December 5, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई फैंस अजित कुमार के साथ फोटो लेना चाहते हैं। फैंस लाइन में हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अजित कुमार भी अपने फैंस के साथ फोटो खिंचाने के लिए उत्सुक दिखे। उन्होंने पहले दो छोटे बच्चों के साथ बैठ कर फोटो खिंचवाई। इसके बाद दूसरे फैंस के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाई।

अजित कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने शेयर किए वीडियो
पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कई फैंस ने अजित कुमार के पुराने वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में अजित कुमार दौड़ कर अपने फैंस से मिलने आए। एक और वीडियो में उन्होंने अपने फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

एक कमरे में रहते थे मनोज कुमार और धर्मेंद्र, एक-दूसरे के कपड़े पहनते थे; जितेंद्र ने सुनाए दिग्गजों के किस्से
अजित कुमार का काम
साल 1990 में तमिल फिल्म 'इन वीदू इन कनावर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रेसर भी हैं। वह इंटरनेशनल रेसिंग में हिस्सा लेने के लिए विदेश जाया करते हैं। इसी साल उनकी फिल्म 'गुड बैड अगली' रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी।