Mirai: 'द ब्लैक स्वॉर्ड' बने मांचू मनोज का दिखा खतरनाक रूप, जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया 'मिराय' का टीजर
अभिनेता मांचू मनोज करीबन आठ साल बाद फिल्म 'मिराय' से तेलुगु फिल्मों में वापसी करने वाले हैं। आज उनके 41वें जन्मदिन पर निर्माताओं ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें वह एक खतरनाक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं।
विस्तार
अभिनेता मांचू मनोज का आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह जल्द हीं फिल्म 'मिराय' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से वह लगभग आठ साल बाद तेलुगु फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्हें आखिरी बार साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'ओक्काडु मिगिलाडु' में देखा गया था। इस फिल्म के बाद वह अज्ञात कारणों से फिल्मी चकाचौंध से दूर हो गए थे। अब वह एक बार फिर से पर्दे पर अपना जादू बिखेरने को तैयार हैं।
जारी हुआ 'मिराय' का टीजर
फिल्म 'मिराय' से मनोज फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी खतरनाक होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने उनके जन्मदिन पर अभिनेता की पहली झलक भी दिखाई है। निर्माताओं ने एक टीजर वीडियो जारी किया, जिसमें वह 'द ब्लैक स्वॉर्ड' के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह एक संगठन है, जो काफी खूंखार और खतरनाक है। लंबे और बंधे बालों के साथ एक योद्धा के अवतार में मनोज काफी जंच रहे हैं।
I've been waiting for this moment for a long time to present you all a new me a.ka. #TheBlackSword from #MIRAI ⚔️
विज्ञापन विज्ञापन
And can't get a better occasion than this to give u all a special treat on my birthday with the glimpse!!
Hope you'll love it ❤️
-- https://t.co/LjD9mBz1hU
It was… pic.twitter.com/nxSScWonul— Manoj Manchu🙏🏻❤️ (@HeroManoj1) May 20, 2024
'द ब्लैक स्वॉर्ड' बन वापसी करेंगे मांचू मनोज
अपने किरदार से फैंस को रुबरु कराते हुए अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा,'मैं इस पल का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहा था ताकि मैं आप सबके सामने अपना नया अवतार पेश कर सकूं, जिसे आप मिराय के द ब्लैक स्वॉर्ड के नाम से भी जानते हैं'। मिराय की टीम को बहुत खास बताते हुए अभिनेता ने इस फिल्म में काम करने को अपना सौभाग्य बताया है।
कड़ी सुरक्षा के बीच वोट देने पहुंचे सलमान खान
'हनुमान' के तेजा सच्चा भी आएंगे नजर
बताते चलें कि फिल्म 'हनुमान' में नजर आए पैन इंडिया स्टार तेजा सज्जा भी इसमें नजर आने वाले हैं। वह अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म में तेजा सज्जा एक सुपर योद्धा के रूप में नजर आएंगे। वहीं, अभिनेता मांचू मनोज खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।
Star kids Names: सितारों ने रखे अपने बच्चों के संस्कृत में नाम, लिस्ट में यामी से लेकर प्रियंका तक शामिल
आठ भाषाओं में रिलीज होगी 'मिराय'
बीते दिनों ही निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था। इस बहुभाषी फिल्म में तेजा सज्जा के साथ मुख्य भूमिका में रितिका नायक भी नजर आने वाली हैं। फिल्म भारी भरकम बजट के साथ बनाई जा रही है। इसे हिंदी समेत आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिसमें तमिल, तेलुगु, कन्नण, मलयालम, बंगाली, मराठी और चाइनीज भाषा भी शामिल है। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Shahana Goswami: अब तक ओटीटी पर नहीं आ सकी है कपिल की 'ज्विगाटो', अभिनेत्री शहाना को भी है इंतजार