फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Firaaq actress Shahana Goswami say about Zwigato unavailability on any OTT starring Kapil Sharma and her

Shahana Goswami: अब तक ओटीटी पर नहीं आ सकी है कपिल की 'ज्विगाटो', अभिनेत्री शहाना को भी है इंतजार

Mon, 20 May 2024 06:09 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 20 May 2024 06:09 PM IST
सार

कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी की फिल्म 'ज्विगाटो' साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना भी मिली थी, लेकिन फिर भी अब तक यह आटीटी पर रिलीज नहीं हो सकी है। इस पर हाल में ही अभिनेत्री ने बात की है। 
 

विज्ञापन
Firaaq actress Shahana Goswami say about Zwigato unavailability on any OTT starring Kapil Sharma and her
शहाना गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कपिल शर्मा मनोरंजन जगत में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने दशकों से लोगों का लगातार मनोरंजन किया है। इस दौरान वह टीवी के अलावा कुछ फिल्मों में भी नजर आए। हाल में ही वह नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म 'ज्विगाटो' साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से काफी तारीफ भी मिली थी। फूड डिलीवरी एजेंट के किरदार में कपिल जंचे भी थे। हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज होने के 14 महीनों के बाद भी यह फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


किसी भी ओटीटी पर नहीं आ सकी है ज्विगाटो
मौजूदा दौर में जहां फिल्म सिनेमाघरों में चल ही रही होती तब ही उसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाता है। आजकल सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नई फिल्मों के डिजिटल राइट्स के लिए रेस में लगे रहते हैं। वहां, करीब डेढ़ साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'ज्विगाटो' के लिए किसी भी ओटीटी प्लैटफॉर्म ने रुचि नहीं दिखाई है। नंदिता दास द्वारा निर्देशित यह फिल्म अभी भी अपनी डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रही है। फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आईं शहाना गोस्वामी ने अब इस पर बात की है। 
विज्ञापन

अकेले मतदान करने पहुंचीं ऐश्वर्या, यूजर्स ने पूछा- 'अकेले आई हैं क्या?'
विज्ञापन
विज्ञापन

शहाना ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
इस पर बात करते हुए 'फिराक' अभिनेत्री शहाना ने कहा कि उन्हें इसका सही कारण पता नहीं है। हालांकि, उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा,'यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि ज्विगाटो अब तक किसी भी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हो सकी है। सच बताऊं तो मैं खुद भी निर्माताओं से इस बारे में पूछती रहती हूं, लेकिन उनके पास भी इसका कोई जवाब नहीं है'। अभिनेत्री ने कहा कि यह काफी दुखद है कि फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर उनके पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने इसमें जोड़ते हुए कहा,'मुझे पता है कि इस फिल्म को लोगों से काफी प्यार मिलता, अगर उन्हें किसी तरह से इसे देखने का मौका मिलता'।
Aniruddh Dave: टीवी के बाद फिल्मों में जलवा बिखेरने को तैयार हैं अनिरुद्ध, बोले- मुझे टैगिंग पसंद नहीं
कपिल शर्मा बने थे डिलीवरी एजेंट
बताते चलें कि 'ज्विगाटो' भारत में रिलीज होने से पहले कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रिलीज हो चुकी थी। फिल्म को वहां काफी तारीफें भी मिली थी। हालांकि, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।  फिल्म में कॉमेडियन सह अभिनेता कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी प्रमुख किरदारों में नजर आए थे। कपिल शर्मा फूड डिलीवरी एजेंट बने थे। वहीं, शहाना उनकी पत्नी के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म फूड डिलीवरी एजेंट के संघर्ष का चित्रण करती है। 
Bollywood News: Yami Gautam-Aditya Dhar के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म l kartik Aaryan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed