फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maithili Thakur Birthday: Know about Bhajan Singer life career and first bollywood song

Maithili Thakur Birthday: भजन और लोकगीत गाकर बनाई पहचान, अब अजय देवगन की इस फिल्म में सुनाई देगी सुरीली आवाज

Thu, 25 Jul 2024 07:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Maithili Thakur Birthday: Know about Bhajan Singer life career and first bollywood song
मैथिली ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

गायिका मैथिली ठाकुर आज 25 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। मैथिली किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर मैथिली अपने भजन और लोकगीतों से दिल जीत लेती हैं। मैथिली अपनी मेहनत के जरिए यहां तक पहुंची हैं, लेकिन कहा जाए कि उन्हें सफलता की सीढ़िया चढ़ाने में सोशल मीडिया की भी भूमिका रही है तो गलत नहीं होगा। तकनीक के उभरते दौर में जब लोगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे मंचों पर दस्तक दी तो मैथिली ठाकुर ने इस मंच पर भजन गायन से प्रशंसकों का अच्छा आधार बना लिया। 

विज्ञापन

Sonam Kapoor: कम उम्र के रोल नहीं करना चाहतीं सोनम कपूर, बोलीं- मैं जान्हवी, खुशी जितनी जवान नहीं दिखती

विज्ञापन

Maithili Thakur Birthday: Know about Bhajan Singer life career and first bollywood song
Maithili Thakur - फोटो : इंस्टाग्राम-@maithilithakur

मूल रूप से बिहार से हैं मैथिली
मैथिली का आज 24वां जन्मदिन है। मूल रूप से वह बिहार से हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले के छोटे से गांव बेनीपट्टी में हुआ। मैथिली को बचपन से ही संगीत के सुरों का साथ मिलने लगा। उनके पिता पेशे से संगीत के शिक्षक हैं। मैथिली के दोनों भाई- ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर भी संगीत में अच्छे-खासे जानकार हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maithili R Thakur (@maithilithakur)

विज्ञापन

Maithili Thakur Birthday: Know about Bhajan Singer life career and first bollywood song
Maithili Thakur - फोटो : इंस्टाग्राम-@maithilithakur

सिंगिंग रियलिटी शो में मिला मौका
मैथिली ठाकुर कई सिंगिंग रियलिटी शो का भी हिस्सा रही हैं। पहली बार उन्होंने लिटिल चैंप्स में जगह बनाई, लेकिन वह शो का हिस्सा नहीं बन सकीं। इसके बाद उन्होंने छह और रियलिटी शो में ऑडिशन दिए, लेकिन बार-बार नाकामयाबी हाथ लगी। उनकी सफलता 2017 में रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार इंडिया' के साथ आई, जहां उन्होंने अपनी असाधारण प्रस्तुति से दर्शकों और जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक लोक गीतों की उनकी प्रस्तुति ने उन्हें सिंगिंग स्टार्स में एक अलग दर्जा दिया।
Jackie Shroff: तेज हवा और बारिश में काम कर रहे शख्स की मेहनत को जैकी श्रॉफ ने किया सलाम, कही यह बात

विज्ञापन

Maithili Thakur Birthday: Know about Bhajan Singer life career and first bollywood song
Maithili Thakur - फोटो : इंस्टाग्राम-@maithilithakur

'औरों में कहां दम था' में गाएंगी गाना
मैथिली ठाकुर ने अपने पिता और दोनों भाईयों के साथ श्रीराम भजन और लोकगीत गाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने शुरू किए, जिन्हें काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। मैथिली का अपना यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 46 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। मैथिली ने अब बॉलीवुड का रुख किया है। उन्होंने अजय देवगन और तब्बू की आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' का 'किसी रोज' गाना गाया है। यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed