फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maidaan Producer Boney Kapoor talks about his health said more than me kids are worried about my weight

Boney Kapoor: बोनी कपूर को है अपने स्वास्थ्य की फिक्र, बोले- मैंने अपने बच्चों की वजह से वजन कम किया

Fri, 12 Apr 2024 09:08 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 12 Apr 2024 09:08 AM IST
सार

बोनी कहते हैं, 'पिछले छह से आठ महीनों में मैंने लगभग 14 से 15 किलोग्राम वजन कम किया है। मैं अपने खान-पान पर ध्यान दे रहा हूं। मैं सुनिश्चित करता हूं कि कुछ भी ऐसा नहीं खाऊं जिससे मेरा हेल्थ प्रभावित हो।

विज्ञापन
Maidaan Producer Boney Kapoor talks about his health said more than me kids are worried about my weight
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'मैदान' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं निर्माता बोनी कपूर फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बोनी फिल्म के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन



फिटनेस को लेकर हुए जागरूक    
बोनी कपूर पहले अपने हेल्थ को उतने जागरूक नहीं थे। बोनी कहते हैं, 'पिछले छह से आठ महीनों में मैंने लगभग 14 से 15 किलोग्राम वजन कम किया है। मैं अपने खान-पान पर ध्यान दे रहा हूं। मैं सुनिश्चित करता हूं कि कुछ भी ऐसा नहीं खाऊं जिससे मेरा हेल्थ प्रभावित हो। मैं समय पर सो जाता हूं और नियमित रूप से वर्क-आउट भी करता हूं।'
विज्ञापन


Priyanka Chopra: 'मंकी मैन' देख प्रभावित हुईं प्रियंका, देव पटेल के निर्देशन को इस खास अंदाज में दी शाबाशी
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को होती है फिक्र 
बोनी कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं इन दिनों 'मैदान' की प्रमोशन में जुटा रहता हूं ऐसे में मेरे बच्चे मेरे हेल्थ के लिए चिंतित रहते हैं। मुझसे ज्यादा उन्हें मेरी फिक्र रहती है। वे फोन करके सुनिश्चित करते हैं कि मैं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखूं। जान्हवी-खुशी, अर्जुन-अंशुला ये सभी मुझे हर दिन फोन करते हैं। चाहे मैं कितना ही व्यस्त क्यों न रहूं मैं उनके कॉल्स का जवाब जरूर देता हूं।'

फिल्मों के बाद अब राजनीति मे कदम रखेंगे रणदीप हुड्डा?

बोनी को है हर फोन कॉल उठाने की आदत 
बोनी कपूर द्वारा निर्मित फिल्म 'मैदान' 1962 के एशियाई खेलों में कोच एसए रहीम और उनकी फुटबॉल टीम की जीत की कहानी को बताती है। बोनी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बोनी कहते हैं, 'हम सबने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है।' साथ ही साथ बोनी अपनी आदतों का जिक्र करते हुए कहते हैं, 'मेरी आदत है मैं अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स का भी जवाब देता हूं। मैं कभी कॉल्स की संख्या को नहीं गिनता हूं। मैं हर फोन कॉल जरूर उठाऊंगा और अगर छूट भी जाए तो मैं उसे दोबारा कॉल जरूर कर लेता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed