फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Manjrekar Birthday: Know About actor director screenwriter producer career and Life Story

Mahesh Manjrekar: संजय दत्त को दी करियर की बड़ी हिट, फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुके महेश मांजरेकर

Sat, 16 Aug 2025 08:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 16 Aug 2025 08:16 AM IST
सार

Mahesh Manjrekar Birthday: महेश मांजरेकर आज 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे सिने जगत की ऐसी शख्सियत हैं, जो निर्देशन, अभिनय, राइटिंग और सिंगिंग कई विधाओं में पारंगत हैं। जानते हैं उनके बारे में

विज्ञापन
Mahesh Manjrekar Birthday: Know About actor director screenwriter producer career and Life Story
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वे निर्माता-निर्देशक हैं और अभिनेता भी। इसके अलावा सिंगिंग और राइटिंग में भी माहिर हैं। पर्दे पर उन्होंने अधिकांश नेगेटिव रोल अदा किए हैं। महेश मांजरेकर मराठी सिनेमा जगत का बड़ा नाम हैं। इसके अलावा हिंदी सिनेमा में भी उनकी बड़ी पहचान है। इन दिनों वे रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में नजर आ रहे हैं। आज 16 अगस्त को महेश मांजरेकर के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन

Mahesh Manjrekar Birthday: Know About actor director screenwriter producer career and Life Story
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

मराठी सीरीज से की शुरुआत
महेश मांजरेकर का जन्म 16 अगस्त 1958 को मुंबई में हुआ। महेश मांजरेकर पहली बार दूरदर्शन की मराठी सीरीज 'क्षितिज' में नजर आए थे। इसमें वे कुष्ठ रोगी की भूमिका में दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahesh Manjrekar Birthday: Know About actor director screenwriter producer career and Life Story
वास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त के साथ किया बॉलीवुड डेब्यू
महेश मांजरेकर ने बॉलीवुड में संजय दत्त के साथ फिल्म 'वास्तव' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया। इसके अलावा उन्होंने इसमें एक अहम भूमिका भी निभाई थी। 'वास्तव' संजय दत्त के करियर की बड़ी फिल्मों में शामिल है।  इस फिल्म की सफलता के बाद महेश मांजरेकर ने 'अस्तित्व' और 'कुरुक्षेत्र' जैसी फिल्में बनाई और साथ ही साथ अपने अभिनय का दम भी दिखाया।

विज्ञापन

Mahesh Manjrekar Birthday: Know About actor director screenwriter producer career and Life Story
कांटे फिल्म में महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

'कांटे' से मिली पहचान
महेश मांजरेकर फिल्मों में अभिनय करना नहीं चाहते थे। वे फिल्मों में निर्देशक के तौर पर ही पहचान बनाना चाहते थे, लेकिन अपनी ही फिल्म के निर्देशन में उन्होंने छोटे-छोटे किरदार निभाकर अपने अभिनय करियर में पैर जमाए। निर्देशक के तौर पर तो महेश मांजरेकर बॉलीवुड में वास्तव से ही पहचान बना चुके थे। अभिनेता के रूप में उन्हें पहचान 'वास्तव' के तीन साल बाद 2002 में आई फिल्म 'कांटे' से मिली। इसमें उन्होंने राज बल्ली का किरदार निभाया था।

Mahesh Manjrekar Birthday: Know About actor director screenwriter producer career and Life Story
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
'कांटे' के बाद महेश मांजरेकर ने तेलुगु फिल्म 'ओक्काडुनाडु' में निगेटिव रोल निभाया। इसके बाद निर्देशक ने हॉलीवुड निर्देशक डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में काम किया। इसमें वे ग्रे शेड किरदार में दिखाई दिए। महेश मांजरेकर ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'वॉन्टेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड' और 'रेडी' में भी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं।

Mahesh Manjrekar Birthday: Know About actor director screenwriter producer career and Life Story
मर्द को दर्द नहीं होता, हिम्मतवाला - फोटो : सोशल मीडिया

गायिकी का भी रखते हैं हुनर
इनके अलावा महेश मांजरेकर हिम्मतवाला, सिंघम रिटर्न्स, वृंदावन, मर्द को दर्द नहीं होता, टोटल धमाल, केसरी और साहो जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अदाकारी और निर्देशन के हुनर के अलावा महेश मांजरेकर प्लेबैक सिंगर भी हैं। उन्होंने फिल्म 'कांटे', 'सिटी ऑफ गोल्ड मुंबई 1982: एक अनकही कहानी' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 

Mahesh Manjrekar Birthday: Know About actor director screenwriter producer career and Life Story
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीति में कदम
महेश मांजरेकर राजनीति में भी किस्मत आजमा चुके हैं। महेश मांजरेकर साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर पश्चिम से मनसे उम्मीदवार रह चुके हैं। हालांकि, शिवसेना के गजानन कीर्तिकर से वे हार गए थे।

Mahesh Manjrekar Birthday: Know About actor director screenwriter producer career and Life Story
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

जीत चुके हैं नेशनल फिल्म अवॉर्ड
फिल्म 'अस्तित्व' के लिए वे मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं। महेश छत्रपति शिवाजी पर बनी मराठी फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' में शिवाजी की भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा वे टीवी के भी कई शो कर चुके है। वे 'बिग बॉस मराठी' के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं। साथ ही वो कई नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। 

Mahesh Manjrekar Birthday: Know About actor director screenwriter producer career and Life Story
महेश मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

महेश भट्ट को मानते हैं गुरु तो संजय गुप्ता हैं बेस्ट फ्रेंड
महेश मांजरेकर बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक महेश भट्ट को अपना गुरु मानते हैं और फिल्मों के निर्देशन के लिए उनसे प्रेरणा लेते हैं। इसके अलावा निर्देशक संजय गुप्ता उनके सबसे करीबी दोस्त हैं। यहां तक कि अभिनेता के तौर पर महेश मांजरेकर की चर्चित हिंदी फिल्म 'कांटे' का निर्देशन संजय गुप्ता ने ही किया। 

Mahesh Manjrekar Birthday: Know About actor director screenwriter producer career and Life Story
मेधा, महेश मांजरेकर, सई - फोटो : सोशल मीडिया

महेश मांजरेकर की निजी जिंदगी
महेश मांजरेकर की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी कॉस्ट्यूम डिजाइनर दीपा मेहता से हुई थी। कपल के दो बच्चे हुए- सत्या और अश्वमी। हालांकि, 1995 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद महेश मांजरेकर ने मेधा मांजरेकर से शादी की। उनके साथ एक बेटी, सई मांजरेकर हैं। सई भी अभिनेत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed