फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Babu Guntur Kaaram cinematographer PS Vinod walks out of Trivikram Srinivas film as per media reports

Guntur Kaaram: महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' के सिनेमैटोग्राफर पीएस विनोद ने छोड़ी फिल्म? वजह का भी किया खुलासा

Sat, 22 Jul 2023 06:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 22 Jul 2023 06:16 PM IST
सार

जब से फिल्म की घोषणा हुई है तब से यह विवादों में घिरी नजर आ रही है। अब खबर आ रही है कि ‘गुंटूर कारम’ के सिनेमैटोग्राफर पीएस विनोद ने फिल्म छोड़ दी है। 

विज्ञापन
Mahesh Babu Guntur Kaaram cinematographer PS Vinod walks out of Trivikram Srinivas film as per media reports
महेश और विनोद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के दिग्गज अभिनेता महेश बाबू फैंस के बीच काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं।  इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। श्रीनिवास के साथ महेश बाबू की ‘फिल्म गुंटूर कारम’ विभिन्न अफवाहों के साथ फैंस के बीच चर्चा में चल रही है। जब से फिल्म की घोषणा हुई है तब से यह विवादों में घिरी नजर आ रही है। अब खबर आ रही है कि ‘गुंटूर कारम’ के सिनेमैटोग्राफर पीएस विनोद ने फिल्म छोड़ दी है। 

विज्ञापन

पीएस विनोद ने छोड़ी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएस विनोद ने फिल्म से जुड़े मतभेदों के कारण महेश बाबू की यह फिल्म छोड़ दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि विनोद का त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ सिनेमैटोग्राफर के रूप में पांच साल से काम करते आ रहे हैं। उन्होंने निर्देशक के साथ उनकी अधिकांश फिल्मों में काम किया है, जिनमें अरविंद समिता वीरा राघव और अला वैकुंठपूर्मुलु शामिल हैं। गुंटूर कारम फिल्म में वह निर्देशक के साथ तीसरी बार साथ में काम करने वाले थे।

100 Years of Mukesh: अगर श्रीराम गाते तो मुकेश ही उनकी आवाज होते, जानिए रामायण के किस संगीतकार ने कही ये बात

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 पूजा हेगड़े ने भी फिल्म से खींचा था हाथ
पिछले दिनों खबर आई थी कि पूजा हेगड़े ने फिल्म से किनारा कर लिया था। नई रिपोर्ट्स में पता चला कि निर्माताओं ने पूजा हेगड़े की जगह एक नई हीरोइन को कास्ट कर लिया था। पूजा हेगड़े ने शूटिंग, स्क्रिप्ट और बहुत कुछ में बदलाव के कारण इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया था। खबरों की मानें तो मेकर्स फिर से इस फिल्म को लेकर कुछ नए बदलाव कर रहे हैं। पहले से शूट किए गए कुछ हिस्से रीशूट मोड में आ रहे थे। समय-समय पर स्क्रिप्ट में बदलाव भी आ रहे हैं, जिस कारण कई लोग फिल्म से अपना हाथ पीछे खींच ले रहे हैं।

Barbie: पाकिस्तान में अस्थायी रूप से बैन हुई 'बार्बी', यह बड़ी वजह आई सामने

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि महेश बाबू काफी समय के बाद निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास संग इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी ने ‘अथाडू’ और ‘खलेजा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। खबरों की मानें तो फिल्म  ‘गुंटूर कारम’ में श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed