फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Babu daughter Sitara enters in advertising industry became south top starkid at the age of 10

Mahesh Babu: महेश बाबू की बेटी सितारा के हाथ लगी बड़ी डील, 10 की उम्र में ही बनीं साउथ की टॉप स्टारकिड

Fri, 26 May 2023 10:06 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 26 May 2023 10:06 PM IST
सार

महेश बाबू की बेटी सितारा ने महज 10 की उम्र में बड़ा कमाल कर दिखाया है। साथ ही अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट से टॉप स्टारकिड बन गई हैं। 

 

विज्ञापन
Mahesh Babu daughter Sitara enters in advertising industry became south top starkid at the age of 10
सितारा घट्टामनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चों पर भी फैंस की निगाहें टिकी रहती हैं। इन सितारों के बच्चे जैसे ही थोड़े बड़े होते हैं, लोग यह जानने में दिलचस्पी रखने लगते हैं कि क्या यह भी फिल्मों में काम करेंगे या नहीं। इसी कड़ी में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी इस समय जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। सितारा ने महज 10 की उम्र में एक जूलरी ब्रांड के लिए शूट किया है, जिसे जानकर फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

विज्ञापन

10 की उम्र में सितारा का कमाल

महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी सोशल मीडिया पर एक मशहूर हस्ती हैं। वहीं, अब उन्होंने एक बड़े जूलरी ब्रैंड के लिए विज्ञापन शूट किया है, जिसे देखकर यह साफ होता है कि सितारा महज 10 की उम्र में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से इतनी बड़ी डील हासिल करने वाली पहली स्टारकिड बन गई हैं। सितारा ने यह शूट तीन दिन में पूरा किया। वहीं, इस कमर्शियल की शूटिंग कहां की गई, उसे प्राइवेसी के तहत गुप्त रखा गया है। 

विज्ञापन


Gadar 2: हैंडपंप उखाड़ फिर से 'गदर' मचाएंगे सनी देओल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म, रोंगटे खड़े कर देगा नया ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन

महेश-नम्रता बेहद खुश

सितारा घट्टामनेनी की इस उपलब्धि से उनके पिता महेश बाबू और मां नम्रता शिरोडकर बेहद खुश हैं। वहीं, सितारा स्टारर इस टीवी कमर्शियल के जल्द ही टेलीविजन और कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भव्य लॉन्च होने की उम्मीद है। नम्रता शिरोडकर ने बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान ऑनलाइन ट्रोल्स और नेगेटिव कमेंट्स के मामले में स्टार किड्स के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की थी। नम्रता ने कहा था, 'हमें अपने बच्चों को लेकर कोई डर नहीं है, जो भी उसे पसंद है उसे लेकर हम लोग जागरुक रहते हैं और उसका हौसला बढ़ाते रहते हैं। हम लोग इस बात का भी खयाल रखते हैं कि अभी वो सिर्फ नौ साल की है।


Shahid Kapoor: एक्टर्स का एक्शन फिल्मों की मांग पर शाहिद का बयान, बोले- हमने उन क्लीशे को पार कर लिया है

सितारा का फिल्मी डेब्यू

नम्रता शिरोडकर ने आगे कहा था, 'इस उम्र में बच्चों को अच्छी गाइडेंस की जरूरत होती है। मेरा और महेश का यही काम है कि हम उसे अच्छी परवरिश दें, ताकी वह आत्मनिर्भर हो सके।' बता दें कि साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा को उनके पिता की ही फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' में देखा गया था। इस फिल्म में सितारा पर एक बेहद प्यारा गाना फिल्माया गया था, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed