फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maharashtra Cyber summons Tamannaah Bhatia for questioning illegal streaming IPL 2023 Fairplay App 29th April

Tamannaah Bhatia: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने तमन्ना भाटिया को भेजा समन, आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग का मामला

Thu, 25 Apr 2024 10:19 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 25 Apr 2024 10:19 AM IST
सार

फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग के मामले में संजय दत्त के बाद अब अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को पूछताछ के लिए महाराष्ट्र पुलिस के साइबर यूनिट के सामने 29 अप्रैल को पेश होना होगा।

विज्ञापन
Maharashtra Cyber summons Tamannaah Bhatia for questioning illegal streaming IPL 2023 Fairplay App 29th April
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को महाराष्ट्र साइबर सेल ने फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग के संबंध में तमन्ना भाटिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। अभिनेत्री को 29 अप्रैल को महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। दरअसल, 2023 में फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल की अवैध स्ट्रीमिंग के मामले में तमन्ना को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
महाराष्ट्र साइबर फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग मामले में वायाकॉम को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था। पुलिस ने इस मामले में अब तमन्ना भाटिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि तमन्ना से पहले भी इस मामले में कई अभिनेताओं से पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। दरअसल, पुलिस यह पता लगाते की कोशिश कर रही है कि क्या फेयरप्ले ऐप के जरिए आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग करने की जानकारी इन अभिनेताओं को पहले से थी।
विज्ञापन


तमन्ना से पहले संजय दत्त से हुई थी पूछताछ
अब तमन्ना को 29 अप्रैल को महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश होना होगा। इसी सिलसिले में तमन्ना से पहले अभिनेता संजय दत्त को भी 23 अप्रैल को बुलाया गया था, लेकिन वह उनके सामने पेश नहीं हुए। इसके लिए संयज दत्त ने अपना बयान दर्ज कराने के लिए नई तारीख और समय की मांग की है। क्योंकि जिस तारीख को समय संजय दत्त को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बुलाया गया था, उस समय वह भारत में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फैंस को है तमन्ना की चिंता
तमन्ना भाटिया को इस मुसीबत में आता देखकर उनके फैंस लगाता उन्हें सोशल मीडिया साइट पर कमेंट्स कर रहे हैं और साथ ही उन्हें स्पोर्ट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''मेरी नॉन कॉन्ट्रोवर्शियल अभिनेत्री फाइलनी कॉन्ट्रोवर्शियल बन गई।'', एक यूजर ने लिखा, ''खत्म टाटा बाय-बाय'', तो वहीं कुछ फैंस तमन्ना ने किए चिंता जता रहे हैं।


फेयरप्ले ऐप क्या है
फेयरप्ले एक ऑनलाइन सट्टेबाजी स्पोर्ट्सबुक प्लेटफॉर्म है। फेयरप्ले पर मैचों को अवैध रूप से स्ट्रीम किया गया था। इस मामले में डिजिटल पाइरेसी का मामला दर्ज किया गया था। वायकॉम 18 नेटवर्क ने फेयरप्ले नामक सट्टेबाजी ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों को देखने के लिए कथित तौर पर प्रचार करने के लिए कई अभिनेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed