{"_id":"669298f9a1fc6c41d50a167c","slug":"maharaj-director-wants-to-reshoot-a-scene-and-jaideep-ahlawat-lost-weight-again-for-just-one-day-of-shoot-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharaj: शूटिंग खत्म होने के बाद रह गई थी कमी, जयदीप अहलावत ने केवल एक दिन के शूट के लिए दोबारा घटाया वजन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Maharaj: शूटिंग खत्म होने के बाद रह गई थी कमी, जयदीप अहलावत ने केवल एक दिन के शूट के लिए दोबारा घटाया वजन
Sat, 13 Jul 2024 08:41 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 13 Jul 2024 08:41 PM IST
सार
'महाराज' की शूटिंग खत्म होने के बाद निर्देशक को एक सीन को फिर से शूट करने की जरूरत महसूस हुई थी। उस वक्त जयदीप फिर से अपना वजन बढ़ा चुके थे, लेकिन फिर भी उन्होंने एक सीन की खातिर अपना वजन कम किया था।
विज्ञापन
जयदीप अहलावत
- फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat
विस्तार
अभिनेता जयदीप अहलावत इन दिनों जमकर तारीफें बटोर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि उनकी नई फिल्म 'महाराज' में उनके अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है। जयदीप ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की थी। हाल ही में 'महाराज' की सफलता को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें फिल्म के निर्देशक ने जयदीप के रोल से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी साझा की।
विज्ञापन
जयदीप के सीन को फिर से शूट करने की जरूरत महसूस हुई
निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने जयदीप अहलावत की काम के प्रति समर्पण की भावना से जुड़ा एक किस्सा बताया। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ ने बताया कि महाराज की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हुआ तो उन्हें महसूस हुआ कि जयदीप के शुरुआती सीन को फिर से शूट किया जाना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने जयदीप से बात की।
विज्ञापन
Ananya Panday: क्या अनन्या का नया प्यार है अनंत-राधिका की शादी में आया ये विदेशी मेहमान? छानबीन में लगे यूजर्स
विज्ञापन
नए रोल के लिए जयदीप बढ़ा चुके थे अपना वजन
सिद्धार्थ ने बताया कि उस वक्त जयदीप अहलावत को अपनी शूटिंग खत्म किए पांच महीने बीत चुके थे और वो अपनी नई फिल्म के लिए वजन भी बढ़ा चुके थे। इसे देखते हुए सिद्धार्थ ने जयदीप से कहा कि कोई बात नहीं वीएफएक्स से एब्स लगा देंगे, लेकिन जयदीप को यह सही नहीं लगा और उन्होंने निर्देशक से फिर से बॉडी बनाने के लिए तीन महीने का वक्त मांगा।
Anant Radhika Shubh Aashirwad Ceremony: अनंत-राधिका की 'शुभ आशीर्वाद' सेरेमनी शुरू, रश्मिका और विद्या आईं नजर
केवल एक दिन होनी थी शूटिंग
जयदीप ने निर्देशक सिद्धार्थ से कहा था कि वो अपने पहले ही सीन में नकली बॉडी के साथ नहीं दिखना चाहते। इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि शूटिंग केवल एक दिन के लिए ही होनी है। मगर जयदीप ठहरे जयदीप उन्होंने दोबारा वही बॉडी बनाने के लिए तीन महीने मांगे और फिर से सीन शूट किया।
SriSriRaviShankar: ‘पठान’ के डायरेक्टर को मिला रविशंकर की इंटरनेशनल ब्रांडिंग का जिम्मा, बनाने जा रहे ये फिल्म