फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Madhuri dixit and Shriram Nene wedding anniversary: know about love story of both

Madhuri Dixit Marriage Anniversary: पहली ही मुलाकात में, श्रीराम नेने के चार्म की कायल हो गईं माधुरी

Thu, 17 Oct 2024 10:10 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 17 Oct 2024 10:10 AM IST
सार

माधुरी दीक्षित नब्बे के दशक में दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ करती थीं, पुरुष दर्शक तो उनके दीवाने हुआ करते थे। लेकिन एक दिन खबर आई कि माधुरी ने अमेरिका के किसी डॉक्टर से शादी कर ली है। यह सुनकर कई लोगों के दिल टूट गए थे। आज माधुरी दीक्षित की शादी को दो दशक से भी अधिक का समय हो चुका है। जानिए, आखिर कैसे मिली वो अपने हसबैंड श्रीराम नेने से और कैसा रहा है, उनकी मैरीड लाइफ का सफर।
 

विज्ञापन
Madhuri dixit and Shriram Nene wedding anniversary: know about love story of both
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी को लगभग 24 वर्ष होने को आए हैं। इतनी लंबी शादी-शुदा जिंदगी साथ गुजारने के बाद भी, दोनों के बीच प्यार और बॉन्डिंग समय के साथ और बढ़ गई है। इस बारे में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं। माधुरी तो अपनी शादी-शुदा जिंदगी को एक लवली जर्नी बताती हैं। आज माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी की सालगिरह है। इस मौके पर उनकी लव स्टोरी, मैरीड लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें। 

विज्ञापन

भाई ने मिलवाया था माधुरी-श्रीराम नेने को 
आज भी दर्शकों को लगता है कि माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने से अरेंज मैरीज की थी। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। दोनों की लव कम अरेंज मैरिज है। दरअसल, माधुरी को उनके भाई ने डॉ. श्रीराम नेने से मिलवाया था। माधुरी के भाई ने दोनों की मीटिंग अरेंज करवाई थी। पहले तो माधुरी, श्रीराम से मिलने को तैयार नहीं थीं। लेकिन भाई के मनाने पर श्रीराम से मिलने को राजी हो गईं। जब माधुरी पहली बार श्रीराम नेने से मिलीं तो उनसे इंप्रेस हुए बिना ना रह सकीं। वह उनके चार्म, इंटेलीजेंस की कायल हो गईं। कुछ साल तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे और प्यार के रंग में रंगते गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइमलाइट से दूर रहकर की शादी 

जब माधुरी और श्रीराम नेने एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूब चुके थे तो आखिर में उन्होंने फैसला किया कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेकर जाएंगे। दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। लेकिन माधुरी चाहती थीं कि वह लाइमलाइट से दूर रहकर शादी करें। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड और मीडिया को बिना खबर किए, श्रीराम नेने से यूएस में 17 अक्टूबर 1999 में शादी कर ली। शादी के बाद ही उन्होंने यह खबर भारतीय मीडिया को दी। अचानक माधुरी दीक्षित की शादी की खबर सुनकर, उस समय पूरा बॉलीवुड और मीडिया हैरान हो गया था। 


 
विज्ञापन

श्रीराम नेने ने किया पूरा सपोर्ट 
शादी के बाद माधुरी दीक्षित यूएस सेटल हो गई क्योंकि श्रीराम नेने बतौर डॉक्टर वहां काम करते थे। इस बीच वह अपनी मैरीड लाइफ को एंज्वॉय करती रहीं, आगे चलकर उनके दो बेटे भी हुए। मैरीड लाइफ, मदरहुड की जिम्मेदारियों को माधुरी बखूबी निभाती रहीं, साथ ही बीच-बीच में इंडिया आकर कुछ फिल्में भी करती रहीं। इस पूरी जर्नी के दौरान श्रीराम नेने ने उनका पूरा साथ दिया और आखिर में इंडिया सेटल होने का सोचा। भारत आने के बाद माधुरी दीक्षित फिर से फिल्मों में पूरी तरह से एक्टिव हो गईं और एक बार फिर दर्शकों को उनकी अदाकारी देखने को मिलने लगी। जल्द ही माधुरी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया-3' में भी नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed