फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   M Venkaiah Naidu Pawan Kalyan and many others attends Allu Arjun Grandmother Allu Kanakratnams prayer meet

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की दादी की प्रार्थना सभा आयोजित, पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू सहित ये दिग्गज हुए शामिल

Mon, 08 Sep 2025 10:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Sep 2025 10:06 PM IST
सार

Allu Kanakratnams Prayer Meet: अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम इस दुनिया में नहीं रहीं। शनिवार 30 अगस्त को उनका निधन हो गया। आज सोमवार को उनकी प्रार्थना सभा आयोजित हुई।

विज्ञापन
M Venkaiah Naidu Pawan Kalyan and many others attends Allu Arjun Grandmother Allu Kanakratnams prayer meet
अल्लू अर्जुन की दादी की प्रार्थना सभा में दिग्गज हस्तियां - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का निधन हो गया है। 30 अगस्त शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। अब आज सोमवार 08 सितंबर को अल्लू अर्जुन की दादी की प्रार्थना सभा रखी गई। अल्लू कनकरत्नम की प्रार्थना सभा में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे। उनके अलावा आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व एक्टर पवन कल्याण भी नजर आए।

विज्ञापन


Box office Report: 'द कंज्यूरिंग' और परम सुंदरी में किसने मारी बाजी, जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन

M Venkaiah Naidu Pawan Kalyan and many others attends Allu Arjun Grandmother Allu Kanakratnams prayer meet
अल्लू परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

सांत्वना देने वालों को कहा शुक्रिया
अल्लू अर्जुन ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने दादी की प्रार्थना सभा की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन लोगों का आभार व्यक्त किया है, जो वहां पहुंचे। अल्लू ने लिखा है, 'हमारा परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और संवेदनाओं के लिए तहे दिल से आभारी है। हम तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करते हैं। अल्लू परिवार'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)


चिरंजीवी, रामचरण भी पहुंचे
अल्लू अर्जुन ने प्रार्थना सभा की कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में चिरंजीवी को देखा जा सकता है। बता दें कि मेगास्टार चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन के फूफा हैं। चिरंजीवी की शादी, अल्लू की बुआ सुरेखा से हुई है। अल्लू की दादी की प्रार्थना सभा में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी पहुंचे। उनकी तस्वीर शेयर करते हुए अल्लू ने लिखा है, 'आपके सहयोग और संवेदनाओं के लिए आभार'।

विज्ञापन

94 वर्ष की आयु में हुआ अल्लू कनकरत्नम का निधन
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण भी पहुंचे। इसके अलावा केटीआर (केटी रामराव) भी प्रार्थना सभा में पहुंचे, जिनका अल्लू अर्जुन ने आभार जताया है। बता दें कि अल्लू कनकरत्नम 94 वर्ष की थीं। वे उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed